
गोवा में 'जात्रा' के दौरान मची भगदड़
-
Manjushree
- May 3, 2025
Goa Stampede: कल देर रात गोवा के शिरगांव में एक बड़ी दुर्घटना हुई, जहाँ शिरगांव में एक कार्यक्रम 'श्री लैराई जात्रा' आयोजित किया गया था। इस धार्मिक आयोजन में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।
गोवा के शिरगांव में आयोजित श्री लैराई 'जात्रा' के दौरान शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया और घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना तब हुई जब काफी तादाद में श्रद्धालु पारंपरिक 'जात्रा' में सम्मिलित होने के लिए एकत्र हुए थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण कार्यक्रम में अफरा-तफरी मचने से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई, जिसमें लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ मचने से 6 की मौत हो गई और कई घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य की हालत खतरे से बाहर है।
घटना की सूचना मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने घटना की स्थिति का जायजा लेने के लिए नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम अस्पताल में पहुंचे। गोवा के मुख्यमंत्री ने घायलों से हाल जाना और उनके इलाज की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गोवा के अधिकारियों को घायल लोगों के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने और सुरक्षा व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए हैं।
लैराई देवी एक हिंदू देवी हैं, जिनकी पूजा मुख्य रूप से गोवा के दक्षिण गोवा के शिरोडा गांव में की जाती है। गोवा के शिरगांव में लैराई देवी 'जात्रा' एक जाना-माना उत्सव है, जो गोवा के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक है। इस उत्सव को हर साल बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में लैराई देवी के सम्मान में मनाया जाता है। यह जात्रा चैत्र-अप्रैल महीने के आस-पास मनाया जाता है, जो कई दिनों तक चलती है। यह उत्सव लोगों के लिए बहुत खास होता है, जिसमें "धोंड" कहे जाने वाले श्रद्धालु जलती हुई अंगारों पर नंगे पांव चलते हैं। यह श्रद्धालुओं के लिए एक खास परंपरा है जो लंबे समय से चली आ रही है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..