Dark Mode
  • day 00 month 0000
महाराष्ट्र में वोटर्स बढ़ने पर घमासान, राहुल गांधी पर भड़के सीएम फडणवीस!

महाराष्ट्र में वोटर्स बढ़ने पर घमासान, राहुल गांधी पर भड़के सीएम फडणवीस!

महाराष्ट्र में वोटर्स की संख्या बढ़ने को लेकर अब सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र में सिर्फ 5 महीनों में 8% वोटर बढ़ गए, जो बेहद चौंकाने वाला है। उन्होंने इसे वोट चोरी करार देते हुए कहा कि कुछ बूथों पर तो 20 से 50% तक मतदाता अचानक बढ़ गए। राहुल गांधी ने दावा किया कि वोटर लिस्ट में अज्ञात नाम जोड़े गए और कई बीएलओ ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीधे चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर चुप्पी है, तो मिलभगत भी हो सकती है। इस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी पलटवार किया और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो। राहुल गांधी, हार की पीड़ा समझ सकते हैं, लेकिन आप कब तक हवा में तीर चलाते रहेंगे?

 

फडणवीस ने साफ किया कि महाराष्ट्र के 25 से ज़्यादा चुनाव क्षेत्रों में 8% या उससे ज्यादा वोटर बढ़े हैं और उनमें से कई जगह कांग्रेस या उनके सहयोगी ही जीते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दक्षिण-पश्चिम नागपुर से लगे पश्चिम नागपुर में 7% (27,000 से ज्यादा) वोटर बढ़े और कांग्रेस के विकास ठाकरे जीते। उत्तर नागपुर में 29,000 वोटर बढ़े और कांग्रेस के नितिन राऊत जीते। पुणे के वडगांव शेरी में 10% वोटर बढ़े और शरद पवार गुट के बापूसाहेब पठारे जीते। मालाड पश्चिम में 11% वोटर बढ़े और कांग्रेस के असलम शेख जीते। मुंब्रा में 9% वोटर बढ़े और जितेंद्र आव्हाड चुनाव जीते। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को ट्वीट करने से पहले अपने ही पार्टी नेताओं से बात कर लेनी चाहिए थी। इससे कम से कम कांग्रेस में संवाद की कमी तो ना दिखती। अब सवाल ये है कि क्या मतदाता संख्या में बढ़ोतरी एक सामान्य प्रक्रिया है या राहुल गांधी का दावा वाकई गंभीर है? फिलहाल, इस मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त तूफान आ चुका है और आगे और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

 

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?