Dark Mode
  • day 00 month 0000
रूस के यूक्रेन एयरस्ट्राइक पर ट्रंप ने पुतिन को कहा क्रेजी

रूस के यूक्रेन एयरस्ट्राइक पर ट्रंप ने पुतिन को कहा क्रेजी

 

रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों तरफ के देशों में जवाबी कार्रवाई जारी है। रूस ने यूक्रेन पर एयर स्ट्राइक करके 367 ड्रोन मिसाइलें दागी हैं। इस पर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने पुतिन को क्रेजी कहा।

 

यूक्रेन पर रूस की एयरस्ट्राइक 2025 पर अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है, इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पुतिन पर नाराजगी जताई है, जो पहले रूस के लिए बढ़-चढ़कर बातें करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन के कई जगहों पर मिसाइलें दागी हैं। ट्रंप ने सख्ती से कहा कि "मैं पुतिन से खुश नहीं हूं, वो बिल्कुल क्रेजी हो गए हैं, मुझे नहीं पता इस आदमी को क्या हो गया है। लोग मारे जा रहे हैं। मैं उन्हें लंबे वक्त से जानता हूं। हमारे अच्छे रिश्ते रहे हैं, लेकिन अब वे रॉकेट्स दाग रहे हैं। मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है। यह ठीक नहीं है।" ट्रंप ने पुतिन के लिए 'व्हाट द हेल' जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

 

यूक्रेन पर रूस की एयरस्ट्राइक 2025 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं पुतिन को बहुत लंबे समय से जानता हूं, हमारे संबंध अच्छे रहे हैं। लेकिन अब वह यूक्रेन पर रॉकेट्स दाग रहे हैं, शहरों पर हमला कर रहे हैं, लोगों को मार रहे हैं। मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। मुझे नहीं पता, इस आदमी को क्या हो गया है। हम बातचीत कर रहे हैं और वो कीव व अन्य शहरों पर मिसाइलें बरसा रहा है। कुछ तो गड़बड़ है। ये सब मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा।"

 

एनएसके वर्ल्ड जापान के मुताबिक, रूस के द्वारा यूक्रेन में हुई एयरस्ट्राइक में करीब 12 लोग मारे गए हैं। रूस ने इस दौरान 298 ड्रोन और 69 मिसाइलों का हमले के लिए इस्तेमाल किया। पूरे यूक्रेन में इसको लेकर दहशत का माहौल है। उसके कई इलाकों में तबाही मच गई है। यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, उन्होंने रूस के करीब 45 मिसाइलों को मार गिराया, वहीं 266 ड्रोन भी पूर्णरूप से नष्ट किए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव शहर के कई इलाकों को काफी नुकसान हुआ है।

 

जेलेस्की और ट्रंप की 28 फरवरी 2025 को सेंट पीटर बेसिलिका के अंदर मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद हुई कि रूस और यूक्रेन एक समझौते के बहुत करीब हैं। अब दोनों देश किसी तरह की बातचीत पर तैयार नहीं है। यूक्रेन पर रूस की एयरस्ट्राइक 2025 पर अब ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में लिखा, "जेलेंस्की का जो बातचीत का तरीका है, वह देश का भला नहीं कर सकता। उनके मुंह से निकली हर बात दिक्कत बढ़ा रही है। मुझे यह ठीक नहीं लगता। इसे रोकना चाहिए।"

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?