
Umesh Makwana Suspended: AAP विधायक उमेश मकवाना निलंबित, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
-
Shweta
- June 26, 2025
गुजरात की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब बोटाद विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड (Umesh Makwana Suspended) कर दिया। AAP गुजरात के संयोजक ईशुदान गढ़वी ने कहा कि मकवाना को "पार्टी विरोधी और गुजरात विरोधी गतिविधियों" के कारण अगले पांच वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।
उमेश मकवाना ने इस्तीफा देते हुए कहा कि उन्होंने दो दशक तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में काम किया, लेकिन जब गुजरात में कोई AAP को जानता तक नहीं था, तब उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। उन्होंने पार्टी पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाते हुए कहा कि AAP अब उन मूल्यों से दूर हो गई है जिनके लिए वह पार्टी में आए थे।
अपने इस्तीफे (Umesh Makwana Suspended) के बाद मकवाना ने कहा कि वह अब पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर रहेंगे और बोटाद क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे कुछ लोगों से बातचीत कर नई पार्टी बनाने पर विचार कर सकते हैं, हालांकि अभी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे फिर से BJP या कांग्रेस में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा कि उनका BJP में लौटने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि उस पार्टी ने कोली समाज के मुद्दों को कभी तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि "कांग्रेस अब गुजरात में है ही नहीं, वह खत्म हो चुकी है।"
इस घटनाक्रम के बीच गुजरात में AAP की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में हुए उपचुनाव में AAP ने विसाबदर सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि कडी सीट BJP के खाते में गई। इसके बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि गुजरात की जनता BJP सरकार से परेशान है और कांग्रेस अब विकल्प नहीं रही, AAP अब एक सशक्त विकल्प बनकर उभर रही है।
इस पूरे मामले ने पार्टी की आंतरिक खींचतान को उजागर कर दिया है और साथ ही यह भी दिखाया है कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP को गुजरात में अपने संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..