
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी!
-
Chhavi
- April 19, 2025
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं और कुल पास प्रतिशत 83.23% रहा है। खास बात ये रही कि लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा—लड़कियां 86.20% पास हुईं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 80.10% रहा। जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर (Roll No.) , जन्म तिथि (D.O.B) , पंजीकरण संख्या (Registration Number) और आवेदन संख्या की (application Number) जरूरत होगी। जैसे ही आप ये डिटेल्स भरते हैं, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। जिन छात्रों के नंबर पासिंग मार्क्स से कम आए हैं, उनके लिए UBSE जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा, जिससे वे एक और मौका पा सकें। कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी रिजल्ट के साथ ही बोर्ड की ओर से दी जाएगी। अगर पिछले साल के टॉपर्स की बात करें तो पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 97.60% अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी 97% के साथ दूसरे और ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण 96% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। इस साल भी छात्र और अभिभावक बड़ी उत्सुकता से टॉपर्स की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों और घरों में जश्न का माहौल है। ये नतीजे छात्रों की मेहनत और लगन का प्रमाण हैं और अब आगे की पढ़ाई और करियर प्लानिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..