
Bihar : बिहार के बने नए DGP विनय कुमार, 32 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन
-
Renuka
- December 14, 2024
Bihar New DGP : बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया है, जो आलोक राज की जगह लेंगे। इसके साथ ही, राज्य सरकार ने 32 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति देने का भी निर्णय लिया।
बिहार के बने नए डीजीपी
बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। विनय कुमार, जो 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज की जगह लेंगे। आलोक राज, जो 30 अगस्त 2024 से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में सेवा दे रहे थे, दिसंबर 2025 में रिटायर होंगे।
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
बता दें कि राज्य के गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी की गई । एक अधिसूचना के मुताबिक- विनय कुमार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत दो साल के लिए बिहार पुलिस का नेतृत्व सौंपा गया है। आलोक राज, जो अब तक राज्य के पुलिस प्रमुख थे, उन्हें बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का नया महानिदेशक-सह-सीएमडी बनाया गया है। इसी अधिसूचना में यह भी बताया गया कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जेएस गंगवार को राज्य सतर्कता विभाग का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
IAS अधिकारियों को पदोन्नति देने का फैसला
बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति देने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 32 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन प्रदान किया है, जिसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार देर रात जारी की गई। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में कई जिलों के जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ अधिकारियों को अपर सचिव और विशेष सचिव के पद पर भी पदोन्नति दी गई है। कला, संस्कृति और युवा विभाग की विशेष सचिव सीमा त्रिपाठी को सचिव स्तर पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।
32 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन
बिहार में 32 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की विशेष सचिव सीमा त्रिपाठी को सचिव स्तर पर पदोन्नति मिली है। इसके अलावा, मगध प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीना को उच्च प्रशासनिक ग्रेड में पदोन्नत किया गया है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..