
दिल्ली वालों पर मौसम मेहरबान, 31 मई तक बारिश की संभावना
-
Manjushree
- May 26, 2025
दिल्ली और आसपास के शहरों में मौसम बदल चुका है। ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रचंड गर्मी, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से दिल्ली एनसीआर के लोगों को बीते 24 घंटे के दौरान बड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज 26 मई को दिल्ली में मौसम बदलाव के कारण अभी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने रहेंगे। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। शाम 4:30 बजे से लेकर शाम 6:30 के बीच मौसम करवट ले सकता है और तेज आंधी के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। 27 मई से लेकर 31 मई तक मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
24 मई को दिल्ली में बेमौसम बारिश और आए तूफानों के कारण मई महीने में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है, जिससे जलभराव और उड़ानों में देरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 24 मई की रात 11:30 बजे से सुबह 5:30 बजे के बीच छह घंटों में 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और 81.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में मौसम बदलाव के कारण यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान परिचालन बाधित रहा। दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए जबकि कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। मध्य रात्रि के बाद हुई बारिश के बाद दिल्ली की सुबह में भी ज्यादातर हलके हिस्सों में बादल छाए रहे। बादलों की आवाजाही रही, जिससे तापमान में इजाफा नहीं हुआ।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में मॉनसून की दस्तक 15 जून से लेकर 25 जून के बीच कभी भी हो सकती है, क्योंकि केरल में मौसम ने 8 दिन पहले ही दस्तक दे दी थी, जिस वजह से मॉनसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अंदाजन दिल्ली एनसीआर में मॉनसून 25 जून तक आता था लेकिन इस बार यहां भी 8 दिन पहले आ सकता है, यानी 14 जून से लेकर 23 जून के बीच कभी भी मॉनसून की एंट्री दिल्ली एनसीआर में हो सकती है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..