
पत्नी से विवाद या बीमार कुत्ता? नोएडा होटल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या से उठे कई सवाल
-
Shweta
- April 13, 2025
नोएडा होटल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रहस्यमय मौत
नोएडा के सेक्टर 27 स्थित एक होटल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रहस्यमयी परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। यह हादसा उस वक्त हुआ जब इंजीनियर अपनी महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला मित्र से पूछताछ की जा रही है।
क्या है मामला?
मृतक की पहचान 38 वर्षीय उमेश के रूप में हुई है, जो हाथरस की आवास विकास कॉलोनी का निवासी था। गुरुवार को वह मथुरा निवासी अपनी महिला मित्र के साथ नोएडा के सेक्टर 27 में स्थित एक निजी होटल में रुका था। शुक्रवार को उसने कमरे के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला मित्र बाथरूम में थी। बाहर निकलने पर जब उसने उमेश को लटका हुआ पाया तो शोर मचाया, जिससे होटल में हड़कंप मच गया। इसके बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
आत्महत्या का कारण: पत्नी से विवाद या पालतू कुत्ता?
सॉफ्टवेयर इंजीनियर उमेश की मौत की गुत्थी उलझी हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उमेश शादीशुदा था और अपनी पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। तलाक का केस भी अदालत में चल रहा था। वहीं, एक और दिलचस्प मोड़ तब आया जब जानकारी मिली कि उमेश और उसकी महिला मित्र ने एक पालतू कुत्ता लिया था, जो हाल ही में बीमार हो गया था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से ठीक पहले दोनों के बीच कुत्ते के ऑपरेशन को लेकर बहस हुई थी।
यह भी पढ़ें -मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा पंहुचा भारत
पुलिस की जांच जारी
नोएडा थाना सेक्टर-20 के प्रभारी के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला मित्र से लगातार पूछताछ की जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..