Dark Mode
  • day 00 month 0000
कौन है होने वाली दुल्हन जिससे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हुई सगाई

कौन है होने वाली दुल्हन जिससे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हुई सगाई

भारतीय टीम के दिग्गज और लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की सगाई हो गई। अर्जुन तेंदुलकर सगाई सान‍िया चंडोक (Sania Chandok) से हो गई है। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक बिज़नेसमैन रवि घई की पोती हैं। घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मशहूर व्यापारी परिवार है।

 

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की सगाई निजी समारोह में हुई, जिसमें परिवार के सदस्यों और नजदीकी दोस्तों ने हिस्सा लिया। हालांकि, अभी सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन तेंदुलकर सगाई के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। बिज़नेसमैन रवि घई सचिन तेंदुलकर के अच्छे दोस्त हैं। अर्जुन तेंदुलकर मंगेतर के पिता रवि घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं। अर्जुन तेंदुलकर मंगेतर के पिता मुंबई के बड़े बिज़नेस घरानों में से एक रवि इकबाल घई Graviss Hospitality Ltd के चेयरमैन हैं।

 

जानकारी के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली दुल्हन सानिया चंडोक (Sania Chandok) पब्लिक फिगर नहीं रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहती हैं। भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड (कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय) के अनुसार, सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा (Mr. Paws) एंड स्टोर एलएलपी में एक नामित भागीदार और निदेशक हैं।


सचिन तेंदुलकर बेटा बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू कर चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए अब तक कुल पांच मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 13 रन बनाए हैं और तीन विकेट लिए हैं। आईपीएल 2025 में सचिन तेंदुलकर बेटा अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन बेहद सीमित रहा। पूरे टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर रिटेन किया था। वह पूरे सीजन बेंच पर बैठ ही दिखाई दिए।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?