
यूपी विधानसभा चुनाव में किसको टिकट देगी कांग्रेस?
-
Manjushree
- June 18, 2025
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 टिकट वितरण के लिए संगठन सृजन समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी की रणनीति के तहत जिला कांग्रेस कमेटियों को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा और टिकट वितरण में उनकी राय सर्वोच्च मानी जाएगी। यह फैसला मंगलवार को लखनऊ में आयोजित पूर्वांचल जोन की संगठन सृजन समीक्षा बैठक में लिया गया है, जिसमें 12 जिलों के जिला और शहर अध्यक्षों के साथ पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कांग्रेस की पूर्वांचल बैठक
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मंगलवार 17 जून को लखनऊ में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह बैठक पूर्वांचल ज़ोन के तहत आने वाले ज़िलों- सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आज़मगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संत कबीर नगर, अयोध्या और अंबेडकर नगर के लिए बुलाई गई थी।
कांग्रेस की समीक्षा बैठक में UP कांग्रेस नेता
महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा ‘मोना’, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रदेश महासचिव अनिल यादव समेत सभी ज़िलों के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और कॉर्डिनेटर शामिल रहे।
जुलाई तक कांग्रेस का संगठन विस्तार तय
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार यूपी के बैठक में तय किया गया कि जुलाई के अंत तक ब्लॉक और बूथ स्तर तक कांग्रेस कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा। पार्टी अब हर जिले में सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाएगी और उन्हें संगठन में जिम्मेदारी भी दी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया तय समय के भीतर ही पूरी की जाएगी।
टिकट वितरण में जिला संगठन की राय सर्वोपरि
कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने बैठक में कहा कि जो कार्यकर्ता ईमानदारी से काम कर रहे हैं, उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी चुनावों में यूपी कांग्रेस टिकट वितरण में जिला संगठन की राय सर्वोपरि होगी, क्योंकि जमीनी कार्यकर्ता ही पार्टी का असली चेहरा होते हैं। उन्होंने कहा कि जिला संगठन ही वह कड़ी है जो जनता से सीधा संवाद और संपर्क करता है, संघर्ष करता है और कैडर को तैयार करता है।
काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस टिकट
यूपी विधानसभा सीटिंग पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी साफ किया कि हर सीट पर टिकट उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जिनकी सिफारिश जिला कमेटी करेगी। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण का आधार अब “काम करने वाले” कार्यकर्ता होंगे, जो वर्षों से संगठन को मज़बूती दे रहे हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..