
9 रक्षाबंधन 2025: राखी कितने दिन तक बांधकर रखनी चाहिए? जानिए सही जानकारी
-
Manjushree
- August 2, 2025
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार और विश्वास का त्योहार है। रक्षाबंधन का पर्व सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 2025 का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर डोर बांधती हैं। जिसे रक्षासूत्र भी कहा जाता है। भाई की कलाई पर बंधी राखी भाई के कर्तव्य का निशान होता है जो उसे याद दिलाता है कि जीवनभर अपनी बहन रक्षा करनी है। बहन भी राखी बांधकर अपने भाई की दीर्घायु और सफलता की कामनी भी करती हैं।
रक्षाबंधन 2025, रक्षासूत्र यानी राखी सिर्फ कच्चा धागा ही नहीं बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की डोर भी है। बहन रक्षासूत्र यानी राखी बांधकर तीन गांठ लगाती है, और जिसका संबंध ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव से होता है। अक्सर कलाई से राखी उतारने के बाद इधर-उधर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राखी कितने दिन कलाई पर रखनी चाहिए।
कलाई पर राखी कितने दिन रखें
धार्मिक मान्यता के अनुसार कलाई से राखी उतारने के लिए कोई विशेष मुहूर्त या समय नहीं है, लेकिन आप कलाई पर बंधी राखी को सावन की पूर्णिमा से लेकर भाद्रपद अमावस्या यानी 15 दिनों तक रख सकते हैं। वहीं दूसरी मान्यता है कि राखी 3, 7 या फिर 11 दिनों तक हाथों में रखनी चाहिए।
कलाई से राखी उतारने का समय
मान्यता है कि राखी को कम से कम राखी को 24 घंटे कलाई में बंधी रहने के बाद उतारें, या फिर रात में सोने से पहले खोल लें। कुछ लोग की मान्यता है कि अगर सोने से पहले राखी उतरना भूल गएँ तो फिर 11 दिनों तक जरूर बांधनी पड़ती है।
कलाई पर राखी कब तक रख सकते हैं
कलाई पर बंधी राखी को लेकर कुछ लोग जन्माष्टमी या गणेश चतुर्थी के पर्व पर राखी उतारते हैं। हो सकें तो राखी किसी और से ही खुलवाएं। लेकिन ध्यान रखें पितृपक्ष शुरू होने से पहले राखी जरूर उतार दें।
राखी पहनने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण
कुछ लोग वैज्ञानिक दृष्टिकोण से राखी को ज्यादा दिनों तक हाथों में रखना शुभ नहीं मानते। राखी या रक्षासूत्र सूती या रेशमी धागे का बना होता है, जोकि पानी या धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से गंदी हो जाती है और इससे बैक्टीरिया खतरा बढ़ सकता है। इसलिए आप कलाई में राखी तब तक ही रखें, जब तक वह अच्छी और स्वच्छ स्थिति में हो। बंधी राखी के जगह पर त्वचा में इन्फेक्शन होने का भी खतरा हो सकता है।
राखी पहनने का धार्मिक मान्यता
राखी एक पवित्र धागा है। इसके लिए इसे इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। वहीं राखी को उतारकर आप इसे जल में विसर्जित कर सकते हैं या फिर किसी पेड़ पर भी बांध सकते हैं या फिर किसी पौधे की जड़ में दबा दें। कलाई से उतारने के बाद इसका नदी में विसर्जन करना बेहतर होता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Frequently Asked Questions
Q1. राखी का पूर्व कब मनाया जाता है?
Ans. राखी का पूर्व सावन पूर्णिमा में मनाया जाता है।
Q2 . राखी को कलाई पर कितने दिनों तक पहननी चाहिए।
Ans. सोने से पहले उतार दें या फिर 11 दिन के बाद।
Q 3. क्या राखी को विसर्जित करना चाहिए हैं?
Ans. हाँ राखी को नदी में विसर्जित करना चाहिए।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2081)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (849)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..