Dark Mode
  • day 00 month 0000
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में भीषण आग, 1 की मौत और कई लोग घायल

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में भीषण आग, 1 की मौत और कई लोग घायल

मुंबई के दहिसर में रविवार को बड़ा हादसा हुआ जब दहिसर 24 मंजिला इमारत आग की लपटों में आ गई। यह घटना शांतिनगर स्थित न्यू जनकल्याण सोसायटी की बताई जा रही है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। दमकल विभाग ने बताया कि मुंबई फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस मुंबई आग हादसा में कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई दहिसर आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुल 36 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। इनमें से 19 को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। रोहित अस्पताल में एक महिला की मौत हुई और एक अपंग लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस दौरान मुंबई फायर ब्रिगेड ने लगातार राहत और बचाव कार्य जारी रखा।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि दहिसर 24 मंजिला इमारत आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। आग तेजी से फैली और पूरी इमारत धुएं से भर गई। मौके पर दमकल की 7 गाड़ियों, 3 जंबो टैंकर, 2 वॉटर टैंकर और हाई-राइज फायर फाइटिंग व्हीकल तैनात किए गए। मुंबई आग हादसा के दौरान लोगों को सुरक्षित निकालने में प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

 

जानकारी के अनुसार, मुंबई दहिसर आग दोपहर करीब 3 बजे लगी थी और शाम 6 बजकर 10 मिनट पर पूरी तरह बुझाई जा सकी। घायलों को नॉर्दर्न केयर अस्पताल, प्रगति अस्पताल और शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि समय पर रेस्क्यू न किया जाता तो यह मुंबई आग हादसा और बड़ा रूप ले सकता था।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि यह दहिसर 24 मंजिला इमारत आग लेवल II श्रेणी की थी, जो खतरनाक होती है लेकिन नियंत्रण से बाहर नहीं जाती। इस मुंबई दहिसर आग में बड़ी जनहानि तो टल गई, लेकिन एक महिला की मौत और 18 लोगों के घायल होने से इलाके में दहशत का माहौल है।

 

 ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?