
अभिनेता गोविंदा के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर
-
Ashish
- October 6, 2024
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है। गोविन्दा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है और घर लौट आए है।
बीते मंगलवार हुआ था हादसा
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ बीते मंगलवार बड़ा हादसा हुआ था। अपनी रिवॉल्वर साफ करते समय एक्टर के पैर में मिसफायर होने से पैर में गोली लग गई। उन्हें मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में 3 दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद गोविंदा डिस्चार्ज हो गए हैं।
CM शिंदे और प्रशासन को दिया धन्यवाद
गोविंदा की यह दुर्घटना उनके प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। हालांकि, अब वह सुरक्षित हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए गोविंदा ने कहा कि- मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पुलिस प्रशासन, प्रेस और अपने सारे फैंस का धन्यवाद करता हूं। आप सभी की दुआओं की वजह से मैं ठीक होकर लौटा हूं। जहां-जहां मेरे लिए पूजा और दुआएं की गईं, मैं उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।
गोविंदा से अस्पताल में मुंबई पुलिस ने की पूछताछ
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा से अस्पताल में गोलीकांड पर पूछताछ की। गोविंदा 1 अक्टूबर को पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने जब उनसे सवाल किए तो गोविंदा ने गोली के मिसफायर होने की बात दोहराई। एक्टर ने पुलिस को बताया कि रिवॉल्वर 20 साल पुरानी है। पुलिस ने गोविंदा की बेटी टीना आहूजा के भी बयान दर्ज किए हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..