
Kartik Maas 2024: कार्तिक माह में तुलसी पूजा के साथ ही कर लें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
-
Ashish
- October 24, 2024
हिन्दू मान्यताओ के अनुसार कार्तिक माह को बेहद शुभ माना जाता है। इस माह में करवा चौथ, दीपावली (Diwali) जैसे कई प्रमुख व्रत त्योहार आते हैं। इसके साथ ही तुलसी पूजन का भी इस महीने में बड़ा महत्व है। इसी महीने भगवान विष्णु योग निद्रा से भी जागते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, तुलसी पूजा (Tulsi Puja) को इस माह में इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है, और तुलसी से जुड़े वो कौन से उपाय हैं, जिनको करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकती है।
कार्तिक महीने (kartik month) में तुलसी पूजन का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को ही माता तुलसी का अवतरण हुआ था। इसलिए कार्तिक के महीने में तुलसी पूजन को बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने जो भी व्यक्ति विधि पूर्वक माता तुलसी की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही भगवान विष्णु भी ऐसे भक्त से प्रसन्न रहते हैं।
कार्तिक मास में स्नान और दान को एक साथ करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि स्नान करके शरीर को शुद्ध किया जाता है और दान करके मन को शुद्ध किया जाता है। दोनों को एक साथ करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। स्नान करने के बाद अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान किया जा सकता है। कार्तिक महीने में किया गया स्नान, दान और तुलसी पूजा कभी न खत्म होने वाला पुण्य माना जाता हैं। कहा जाता है की जो भी इन कार्यो को कर लेता है वह व्यक्ति मृत्यु के बाद जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है और मोक्ष को प्राप्त कर लेता है।
कार्तिक माह में तुलसी से जुड़े उपाय
कार्तिक महीने में तुलसी पूजा के साथ ही तुलसी के दान का भी बड़ा महत्व है। अगर आप तुलसी का एक पौधा इस महीने खरीदते हैं और उसे किसी को गिफ्ट करते हैं, तो इससे आपके जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह उपाय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला भी माना जाता है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2081)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (849)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..