
तनाव से है परेशान तो, दिमाग को सुकून दिलाने के लिए अपनाएं ये 5 वास्तु उपाय
-
Ashish
- December 8, 2024
आज कल लोगो में ऑफिस में, घर में और परिवार में बहुत कुछ बाते चल रही होती है जिन से कुछ व्यक्तियों के दिमाक में बहुत असर पड़ता है। कई लोगों के दिमाग में अक्सर ऑफिस, घर, परिवार से जुड़ी तमाम तरह की बातें चलती रहती हैं। अगर ऐसा कभी-कभार होता है तो ठीक है। लेकिन, अगर आप पूरे दिन किसी चीज के बारे में सोचते रहते हैं तो यह आदत आपको परेशान कर सकती है। क्योंकि, कई बार जीवन में सब कुछ सही होने पर भी मन को शांति नहीं मिलती और व्यक्ति तनाव महसूस करता है। अत्यधिक तनाव के कारण कुछ लोग मानसिक रूप से बीमार हो जाते हैं। इससे निजात पाने के लिए कुछ वास्तु टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
मन को शांति देंगे ये खास वास्तु उपाय
इस दिशा में न रखें कूड़ादान:
मानसिक शांति पाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लाल, गुलाबी शेड, कूड़ादान और पुराने अखबार न रखें। ऐसा करने से मन में अशांति पैदा होती है।
इस दिशा में लगाएं स्वास्तिक:
अगर सब कुछ ठीक होने के बाद भी मन में शांति नहीं है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। इससे निजात पाने और घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा में ओंकार या स्वास्तिक लगाएं।
इस दिशा में नहीं होना चाहिए बेडरूम:
आपका बेडरूम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। यहां लंबे समय तक रहने से आपको पछतावा और शिकायत हो सकती है। इस दिशा में लंबे समय तक रहने से आप बेचैन हो सकते हैं।
इस दिशा में ज्यादा पौधे न रखें:
ज्योतिषाचार्य के अनुसार घर की पूर्व दिशा में ज्यादा पौधे रखने से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे दरिद्रता भी आ सकती है। इसलिए घर में पौधे लगाते समय नियमों का खास ख्याल रखें।
घर में टूटी हुई चीजें रखने से बचें:
घर में टूटी हुई चीजें रखने से बचना चाहिए। चाहे वह आईना हो या खिड़की या फर्नीचर, घर से टूटी हुई चीजों को जल्द से जल्द हटा दें। टूटी हुई चीजें सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकती हैं।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2081)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (849)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..