
Baba Siddique: मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
-
Anjali
- October 13, 2024
Baba Siddique: NCP (अजित गुट) के वरिष्ट नेता बाबा सिद्दीकी की कल देर रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक वह अपने बेटे के ऑफिस से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान उन पर फायरिंग की गई। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिद्दीकी की मौत की खबर सुनकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अस्पताल पहुंचे।
दफ्तर से निकलते समय हुई फायरिंग
बाबा सिद्दीकी अपने बेटे और कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान 3 बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
आरोपी को लिया हिरासत में
मुंबई पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना के मुताबिक पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।
एकनाथ शिंदे ने जताया शोक
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मौत पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख जताया। और कहा कि- यह बेहद दुखद घटना है और मैंने डॉक्टर्स और पुलिस से बात की है। पुलिस प्रशासन को उन आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तीसरे की तलाश जारी है। हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए है कि कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुझे भरोसा है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करेंगी।
-Edited by Renuka
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..