
Elon Musk ने बदल दिया दुनिया का इतिहास, हर तरफ हो रही चर्चा
-
Chhavi
- October 14, 2024
Elon Musk की कंपनी स्पेक्सएक्स के इंजीनियर्स ने पूरी दुनिया को अपने कमाल से चौंका दिया है। दरअसल कंपनी का स्टारशिप रॉकेट जब धरती पर लौटा तो लॉन्च पैड पर उसे 'कैच' कर लिया गया.ऐसा दुनिया में पहली बार हुआ है, आम तौर पर बूस्टर समंदर में लैंड करते रहे हैं. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. स्पेसएक्स 27, 350 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार वाले बूस्टर की गति को धीमा करते हुए पहले लॉन्चपैड तक लाया और फिर विशालकाय मैकेनिकल भुजाओं ने उसे पकड़ लिया.
एलन मस्क का सपना हो रहा पूरा
अंतरिक्ष की दुनिया के रहस्य समय के साथ खुलते गए हैं, जिनके आने वाले समय में और तेज होने की संभावना है। अगर इन चीजों का असर इंसानी सभ्यता पर पड़े तो उससे कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। मंगल ग्रह पर इंसानी बस्तियां बसाने का एलन मस्क का सपना हो या अंतरिक्ष को लेकर किसी और साइंस फिक्शन के हकीकत में बदलने के आसार, इन्हें पंख दिया है मस्क की कंपनी SpaceX के रॉकेट फाल्कन 9 ने।
प्रतिद्वंद्वियों से मीलों आगे है ये रॉकेट
इस रॉकेट की खूबी यह है कि यह अपने प्रतिद्वंद्वियों से मीलों आगे है। साल 2023 में फाल्कन 9 ने करीब हजार टन पेलोड को ऑर्बिट में पहुंचाया। यह कितनी बड़ी बात है, इसे यूं समझिए कि उस साल दुनिया से जितना पेलोड स्पेस में भेजा गया, यह उसका 80 प्रतिशत था। फाल्कन 9 के फर्स्ट स्टेज का अंतरिक्ष से लौटने के बाद सफलतापूर्वक फिर से इस्तेमाल किया जा चुका है। ऐसा कोई 300 बार हुआ है, जबकि फाल्कन 9 के अलावा कोई और ऑर्बिटल लॉन्चर यह करिश्मा एक बार भी नहीं कर पाया है।
असल कहानी शुरू हुई 2008 से
एक किताब में लेखक एरिक बर्गर लिखते हैं कि मस्क की कंपनी के कुछ शानदार इंजिनियरों ने इस रॉकेट को बनाया और इसमें सरकार से भी मदद मिली। एरिक का कहना है कि इसमें मस्क का अपनी टीम से और बेहतर करने की मांग की भी भूमिका रही। एरिक लिखते हैं कि असल कहानी 2008 में शुरू हुई। तब SpaceX ने अपना पहला रॉकेट, फाल्कन 1 बनाया था। यह छोटा रॉकेट था और इसका कमर्शल इस्तेमाल भी संभव नहीं था।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..