Dark Mode
  • day 00 month 0000
ट्रंप का बड़ा फैसला, भारत समेत कई देशों पर 10% से 41% तक टैरिफ लागू

ट्रंप का बड़ा फैसला, भारत समेत कई देशों पर 10% से 41% तक टैरिफ लागू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) का बड़ा फैसला अब भारत समेत दुनिया के कई देशों के लिए झटका बन गया है। अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ आदेश (Reciprocal Tariff Order) जारी करते हुए 10% से लेकर 41% तक का नया टैरिफ (Tariff) लगाने का ऐलान किया है।

 

रेसिप्रोकल टैरिफ आदेश पर व्हाइट हाउस ने बताया कि यह फैसला वर्षों से चले आ रहे वैश्विक व्यापार तनाव को खत्म करने और अमेरिका की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लिया गया और साथ ही 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले विभिन्न देशों और ब्लॉकों के साथ समझौतों की घोषणा की।

 

रेसिप्रोकल टैरिफ भारत पर 25% टैक्स लगाने की पुष्टि ट्रंप टैरिफ लिस्ट 2025 में की गई है। इससे पहले यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होने थे, लेकिन अब अमेरिका नया आयात शुल्क 7 अगस्त 2025 से लागू करेगा। भारत पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर कहा गया कि भारतीय कंपनियां अमेरिका के सामान पर भारी टैक्स लगाती हैं, जबकि खुद व्यापार में छूट की मांग करती हैं।

 

रेसिप्रोकल टैरिफ आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप का बड़ा फैसला सामने आया, जिसमें कहा गया कि यह कदम उन देशों पर है जिन्होंने अमेरिका के साथ समान व्यापार नहीं किया। ट्रंप की व्यापार नीति 2025 के तहत अब ऐसे देशों को भी गंभीरता से लिया जाएगा जो बातचीत में शामिल होने के बावजूद आर्थिक सुरक्षा और व्यापार संतुलन नहीं बनाए रख पा रहे हैं।

 

ट्रंप टैरिफ लिस्ट 2025 के मुताबिक, भारत, कजाकिस्तान और ट्यूनिशिया (India, Kazakhstan and Tunisia) पर 25% टैक्स लगाया गया है। वहीं, पाकिस्तान (Pakistan)पर 19% शुल्क, स्विट्जरलैंड(Switzerland) पर 39%, दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पर 30% तय किया गया है। अमेरिका नया आयात शुल्क सीरिया (Syria) पर सबसे ज्यादा 41% लगाया गया है, जो लिस्ट में सबसे ऊपर है। इस तरह का वैश्विक व्यापार तनाव पहली बार इतने बड़े स्तर पर देखने को मिल रहा है।

 

बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके भारत पर 25% टैरिफ और रूस से डिफेंस डील पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने की बात कही। उन्होंने या भी कहा कि भारत पर अमेरिकी टैरिफ जरूरी था क्योंकि भारत अब तक दुनिया का सबसे कठिन और उच्च टैरिफ वाला देश रहा है। ट्रंप की व्यापार नीति 2025 में उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत ने रूस से हथियार और ऊर्जा खरीद कर अमेरिका के हितों को नुकसान पहुंचाया है।

 

जानिए किस देश पर कितना लगा टैरिफ – ट्रंप टैरिफ लिस्ट 2025

 

अमेरिका नया आयात शुल्क में दक्षिण अफ्रीका पर 30%, जबकि भारत और कजाकिस्तान पर 25% टैक्स लागू किया गया है। यह ट्रंप का बड़ा फैसला भारत के लिए खास तौर पर अहम माना जा रहा है।

 

अमेरिका के नया आयात शुल्क में दुनिया के कुछ सबसे गरीब और युद्धग्रस्त देशों, जैसे सीरिया पर सबसे ज्यादा 41% टैक्स लगाया गया है। लाओस पर 40% और स्विट्जरलैंड पर 39% टैक्स तय किया गया है। वहीं इराक और सर्बिया जैसे देशों पर 35% टैरिफ लगाया गया है। बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों को 20% टैरिफ के दायरे में रखा गया है।

 

वहीं नए रेसिप्रोकल टैरिफ आदेश पर पाकिस्तान पर 19% टैक्स और तुर्की, इजराइल और जापान पर 15% टैक्स लगाया गया है। ब्राजील और यूनाइटेड किंगडम जैसे विकसित देशों को 10% टैक्स के साथ शामिल किया गया है।

 

अमेरिका का नया आयात शुल्क, 10% से 41% टैक्स के दायरे में है, जो अब वैश्विक व्यापार तनाव को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। भारत पर अमेरिकी टैरिफ से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर असर पड़ सकता है। ट्रंप की व्यापार नीति 2025 अब कई देशों के लिए चुनौती बन सकती है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

 

Frequently Asked Questions:


Q1. ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ आदेश क्या है?
Ans: यह आदेश अमेरिका के व्यापार घाटे को संतुलित करने और अमेरिका की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लिया गया। 

 

Q2. भारत पर अमेरिकी टैरिफ कितना लगाया गया है?
Ans: अमेरिका ने भारत पर 25% आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है।

 

Q3. ये टैरिफ कब से लागू होंगे?
Ans: नए टैरिफ 7 अगस्त 2025 से लागू होंगे।

 

Q4. ट्रंप ने भारत के खिलाफ क्या आरोप लगाए हैं?
Ans: भारत पर उच्च टैरिफ, रूसी हथियारों की खरीद और व्यापार असंतुलन का आरोप लगाया गया है।

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?