
आर्थिक मामलों में धनी के अलावा, जानें क्यों खास होते हैं 24 तारीख में जन्मे लोग
-
Manjushree
- August 23, 2025
अंकज्योतिष (Numerology) में हर एक तारीख अपने आप में खास है। अंकज्योतिष के अनुसार, हम व्यक्ति के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कई महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जान सकते हैं। जिस तरह नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में मूलांक होते हैं और राशियों की तरह ही हर मूलांक का संबंध भी किसी न किसी ग्रह से होता है। आज बात करेंगे किसी भी महीने की 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों की।
24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक
अंकज्योतिष (Numerology) के अनुसार, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। अंकज्योतिष में मूलांक 6 का ग्रह स्वामी शुक्र हैं। इस मूलांक के जातक को जीवन में कभी भी किसी प्रकार की पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। आर्थिक मामलों में बहुत भाग्यशाली होते हैं। मां लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा होती है और जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करते हैं। इनकी पर्सनैलिटी बहुत अट्रैक्टिव होती है।
24 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव
- 24 तारीख को जन्मे लोग सरल और विनम्र स्वभाव के होते हैं।
- 24 तारीख को जन्मे लोगों अपने बात मनवाने में माहिर होते हैं और अपने सौम्य स्वभाव से हर किसी के दिलों पर राज करते हैं।
- 24 तारीख को जन्मे लोगोंअपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाते हैं और नेतृत्व करने से नहीं डरते।
- 24 तारीख को जन्मे लोगोंदूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं और हंसमुख स्वभाव के कारण लोगों को जल्दी आकर्षित करते हैं।
- 24 तारीख को जन्मे लोगों में कला, क्रिएटिविटी और एंटरटेनमेंट से जुड़े क्षेत्रों में काफी प्रतिभा होती है।
- 24 तारीख को जन्मे लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और अपने रिश्तों को महत्व देते हैं।
- 24 तारीख को जन्मे लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है और वे अपनी बातों से दूसरों को मोहित कर सकते हैं।
- 24 तारीख को जन्मे लोग कला, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट से जुड़े करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।
- 24 तारीख को जन्मे लोग लोग दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं और सौंदर्य प्रसाधन व लग्जरी चीजों में रुचि रखते हैं।
- 24 तारीख को जन्मे लोग दूसरों के प्रति गहरी सहानुभूति के कारण वे बहुत संवेदनशील हो सकते हैं और अधिक तनाव ले सकते हैं।
- 24 तारीख को जन्मे लोग अपने भावनात्मक जीवन में संतुलन बनाना चाहते हैं, लेकिन अक्सर इसे प्राप्त करने में उन्हें कठिनाई होती है।
- 24 तारीख को जन्मे लोग कुछ हद तक उनमें घमंड हो सकता है और वे खुद को दूसरों से थोड़ा बेहतर समझ सकते हैं।
24 तारीख को जन्मे लोगों के व्यक्तित्व
24 तारीख को जन्मे लोग सरल और विनम्र स्वभाव के होते हैं। ये बहुमुखी प्रतिभा और आकर्षक व्यक्तित्व रखते हैं, लेकिन उन्हें अपनी संवेदनशीलता और भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता होती है। उन्हें लग्जरी, अच्छी चीजें पसंद होती हैं और वे अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने में रुचि रखते हैं।
24 तारीख को जन्मे लोगों के करियर
24 तारीख में जन्मे लोग काफी प्रतिभाशाली होते हैं। इनकी व्यावसायिक जीवन भी काफी अच्छी जाती है। ये लोग कला, क्रिएटिविटी और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े काम में काफी अच्छा करते हैं। ये हमेशा अपने काम में फोकस्ड होते हैं और हर काम को पूरी ईमानदारी और लगन से करते हैं। फैशन और म्यूजिक इंडस्ट्री के क्षेत्र में भी ऐसे लोग खूब नाम कमाते हैं।
24 तारीख को जन्मे लोगों की कमजोरी
मूलांक 6 वालों की सबसे बड़ी कमी उनकी मंहगी लाइफ स्टाइल है। ये लोग कपड़े और मेकअप आदि पर अधिक पैसे खर्च करते हैं। अगर इसके लिए इनके पास पैसे न हों, तो वे उधार लेकर अपनी यह शौक पूरी करते हैं। कमी उनकी अत्यधिक भोग विलास की बुरी आदत है। ये लोग इसमें अपना बहुत पैसा और समय बर्बाद करते हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..