
सीएम योगी का 53वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई
-
Renuka
- June 5, 2025
उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का आज जन्मदिन है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 5 जून, 2025 को यूपी के सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखा कि- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
Birthday wishes to Uttar Pradesh Chief Minister, Yogi Adityanath Ji. He has tirelessly worked to transform UP across different sectors, which has improved the quality of life for the people of the state. May he be blessed with a long and healthy life.@myogiadityanath
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2025
इसी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा कई नेताओं ने सीएम योगी (CM Yogi) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 5, 2025
प्रभु श्रीराम जी आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें तथा विकसित उत्तर प्रदेश के आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, यही प्रार्थना है।@myogiadityanath pic.twitter.com/TmG60mEGBN
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पीएम मोदी (PM Modi) की शुभकामनाओं का आभार प्रकट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
मन को आत्मीयता, प्रेरणा और ऊर्जा से अभिसिंचित करती मंगलमयी शुभकामनाओं के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2025
आपकी शुभेच्छाएं अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं और 25 करोड़ प्रदेश वासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के हमारे संकल्प की पूर्ति हेतु अथाह शक्ति प्रदान करने… https://t.co/5wwNedXHUE
बता दें कि सीएम योगी (CM Yogi) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे है। वहीं उत्तराखंड में जन्मे योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण चेहरा बन चुके हैं, और सीएम योगी (CM Yogi) का जन्मदिन राज्य के लिए एक प्रेरणास्पद अवसर के रूप में देखा गया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..