
गंगा दशहरा पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 14 देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा
-
Renuka
- June 3, 2025
श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi) मंदिर में गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के पावन अवसर पर ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व (religious significance) से परिपूर्ण एक अद्वितीय आयोजन होने जा रहा है। इस शुभ अवसर पर एक नहीं, बल्कि पूरे 14 देवालयों में एक साथ प्राण प्रतिष्ठा (Prana Pratishtha) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन केवल मूर्तियों को प्राण देने का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र की आत्मा को पुनः धर्ममय करने का एक दिव्य प्रयास होगा। श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi) मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा के क्रम की शुरुआत 30 मई से हुई, जब परकोटा स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग की प्रतिष्ठा की गई। शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शिव वास आवश्यक होता है, और चूंकि 30 मई को शिव वास रहा, इसी दिन यह दिव्य क्रिया सम्पन्न की जाएगी। इसके बाद शेष 13 विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा 3 जून को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2025) के शुभ दिन पर संपन्न होगी। गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2025) पर श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi) मंदिर की भूमि एक बार फिर आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना की अद्वितीय गवाह बनेगी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि राष्ट्रीय आत्मिक जागरण का प्रतीक होगा। श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi) तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 3 से 5 जून तक चलेगा। हालांकि, पूजन की शुरुआत 30 मई से ही की गई । काशी (Kashi) और अयोध्या (Ayodhya) के 101 आचार्यगण इस आयोजन में भाग लेंगे और वैदिक विधि-विधान से श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi) मंदिर को देवमय बनाएंगे।
श्री राम जन्मभूमि परिसर स्थित अष्ट देवालयों में कल से प्रारंभ हो रही प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आज पूज्य संतों, आचार्यों, श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के न्यासीगण, प्रबुद्ध नागरिकों तथा अपार जनसमूह की उपस्थिति में आज पुण्य सलिला सरयू के तट से मंगल कलश यात्रा का आयोजन हुआ।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) June 2, 2025
Ahead… pic.twitter.com/aZH92SXeH4
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..