
योगी सरकार के शिक्षक भर्ती में यू-टर्न, अखिलेश का सरकार पर पलटवार
-
Manjushree
- May 22, 2025
बुधवार, 21 मई को एक अखबार की कतरन को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शेयर करते हुए ऐलान किया था कि सरकार 1 लाख 93 हजार शिक्षक भर्तियां करेगी। फिर कुछ देर बाद मोदी सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट डिलीट कर दी। जिसके बाद योगी सरकार पर सवाल खड़ा हो गया है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षक भर्तियां की पोस्ट डिलीट पर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार पर हमला बोल दिया। सरकार के यू-टर्न पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिख डाली। अखिलेश यादव ने राज्य सरकार के शिक्षा भर्ती को लेकर किस तरह पलटी मारी।
अखिलेश यादव ने लिखा कि 1,93,000 शिक्षक भर्तियों के जुमलाई विज्ञापन से जन्मा: 2027 के चुनाव में ‘भाजपा की हार का राजनीतिक गणित’ मान लिया जाए कि 1 पद के लिए कम-से-कम 75 अभ्यर्थी होते, तो यह संख्या होती 1,44,75,000। एक अभ्यर्थी के साथ यदि केवल उनके अभिभावक जोड़ लिए जाएं तो कुल मिलाकर 3 लोग इससे प्रभावित होंगे। यानी ये संख्या कुल 4,34,25,000 होगी। अखिलेश यादव ने लिखा कि ये सभी व्यस्क होंगे अतः इन्हें 4,34,25,000 मतदाता मानकर अगर उप्र की 403 विधानसभा सीटों से विभाजित कर दें तो ये आंकड़ा करीब 1,08,000 वोट प्रति सीट का आएगा। अखिलेश यादव ने सरकार पर पलटवार करते हुए बयान दिया कि अगर इनका आधा भी भाजपा का वोटर मान लें, चूंकि भाजपा 50% वोटर्स की जुमलाई बात करती आई है, तो लगभग 1,08,000 का आधा मतलब हर सीट पर 54,000 मतों का नुकसान भाजपा को होना तय है। इस परिस्थिति में भाजपा आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में दहाई सीटों पर ही सिमट जाएगी।
समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पुलिस भर्ती के मामले में ‘भर्तियों का ये गणित’ भाजपा को यूपी में लगभग आधी सीटों पर हारने में सफल भी रहा है, अतः ऐसे आंकड़ों को अब सब गंभीरता से लेने लगे हैं। अब ये मानसिक दबाव का नहीं वरन सियासी सच्चाई का आंकड़ा बन चुका है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..