
ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में स्कूल में फायरिंग: 9 की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
-
Priyanka
- June 10, 2025
ऑस्ट्रिया के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज में एक स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 7 छात्र शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, स्कूल का ही एक छात्र बंदूक लेकर पहुंच गया था और जो सामने दिखा उसी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके बाद वह छात्र वॉशरूम गया और खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) सूचना मिली और कुछ ही देर बाद स्कूल की इमारत के अंदर से गोलियों की आवाजें सुनी गईं।
स्थानीय पुलिस ने लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को सजा दिलाने की कोशिश की जा रही है।
ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ग्राज़ शहर के मेयर ने बताया कि इस फायरिंग में 7 छात्र सहित 9 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है और हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..