
23 मई 2025 के राजस्थान के महत्वपूर्ण समाचार
-
Renuka
- May 23, 2025
- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने राजकीय आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
- डीग जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे जन-जीव प्रभावित हैं। गर्मी के चलते खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और लोगों को पर्याप्त पानी पीने व धूप से बचने की सलाह दी गई है।
- अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के तहत खैरथल में आयोजित कार्यशाला में सहकारी समितियों की भूमिका, नवाचार व तकनीकी सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने पैक्स को बहुउद्देश्यीय सेवाओं के केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।
- डीग के उमरा गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान गिर्राज तलहटी में गोवर्धन पूजा संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बाल लीलाओं के माध्यम से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्यता और जीवन मूल्यों का संदेश दिया।
- खैरथल-तिजारा में मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति के लिए कंप्यूटर टंकण परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हुई, जिसमें करीब 13 अभ्यर्थी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने परीक्षा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
- रिलायंस जिओ के चेयरमैन आकाश अंबानी नाथद्वारा पहुंचे और श्रीनाथजी के उत्थापन झांकी के दर्शन किए, जहां यमुना दशमी के सेवा प्रणालिका की जानकारी ली। इसके बाद वे उदयपुर के लिए रवाना हुए, वहीं सुरक्षा के प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए गए।
- खैरथल-तिजारा में जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत लाडपुर में रात्रि चौपाल आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा कर मौके पर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
- जयपुर में एसीबी टीम ने वरिष्ठ सहायक ललित कुमार यादव को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जो भूमि के ईट भट्टा आदेश को निरस्त करने के लिए 1 लाख रुपये रिश्वत मांग रहा था। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई और जांच जारी है।
- श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में भारत-पाक सीमा पर शेरपुरा पोस्ट के पास BSF ने पेट्रोलिंग के दौरान क्षतिग्रस्त ड्रोन और डेढ़ किलो हीरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। जोधपुर बीएसएफ के DIG विदुर भारद्वाज ने ये जानकारी दी।
- बारां में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें राज्य सरकार की विभिन्न निवेश प्रोत्साहन नीतियों की जानकारी दी गई और निवेशकों की शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यशाला में उद्योग प्रतिनिधियों, बैंकर्स और अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
- राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है, श्रीगंगानगर में तापमान 47.3 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कुछ जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%