
अशोक गहलोत ने हिरासत में लिए गए विधायक और छात्र नेता के समर्थन में उठाई आवाज
-
Manjushree
- June 21, 2025
राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को शनिवार सुबह पुलिस द्वारा कथित रूप से हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने कड़ी आलोचना की है और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन बताया।
सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह पुलिस ने पूनिया और चौधरी को राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से अपने साथ ले लिया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है।
राजस्थान विधायक अभिमन्यु पूनिया ने 'एक्स' पर लिखा, “राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से मुझे और भाई निर्मल चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कायरता का परिचय दिया है। क्या अब बीजेपी के इस क्रूर शासन में आम आदमी की आवाज उठाना अपराध हो गया है? हम इस कायरतापूर्ण हरकत से अन्याय के खिलाफ लड़ना बंद नहीं करेंगे।”
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी 'एक्स' पर दोनों की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया दी “यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया व निर्मल चौधरी को परीक्षा देते समय हिरासत में लेना अन्यायपूर्ण व लोकतंत्र का उल्लंघन है। राज्य सरकार इन्हें अविलंब रिहा करे।”
गिरफ़्तारी कार्रवाई पर कांग्रेस नेताओं का विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई अन्य नेताओं ने भी इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई और इसे सत्ता द्वारा दमन का उदाहरण बताया।
गिरफ़्तारी पर सरकारी चुप्पी पर सवाल उठ रहा है कि जहां कांग्रेस इस कार्रवाई को “लोकतंत्र की आवाज दबाने” की कोशिश बता रही है, वहीं पुलिस व प्रशासन की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की गई है, जिससे मामले को लेकर संशय और बढ़ गया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..