
जयपुर में चार मंजिला मकान अचानक ढहा: पिता-बेटी की मौत, मलबे में दबे कई लोग
-
Anjali
- September 6, 2025
जयपुर में शनिवार, 6 सितंबर को एक जयपुर मकान हादसा हुआ, जब सुभाष चौक सर्किल के पास चार मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में पिता और उनकी 6 साल की बेटी की मौत हो गई। मलबे में करीब सात लोग दब गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे का स्थल बाल भारती स्कूल के पीछे स्थित था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश और पुरानी जर्जर स्थिति के कारण जयपुर चार मंजिला मकान ढहा। मृतक पिता की पहचान 33 वर्षीय प्रभात और बेटी पीहू के रूप में हुई। पांच अन्य घायल लोगों को समय रहते बाहर निकालकर इलाज के लिए SMS अस्पताल में भर्ती किया गया।
मौके पर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत पहुंची और मलबे से लोगों को निकालने में जुट गई। जयपुर में मकान गिराने के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। राहत कार्य में जेसीबी और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करवा दिया और घेराबंदी कर दी।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय विधायक ने बताया कि सुभाष चौक क्षेत्र में कई मकान जर्जर अवस्था में हैं और कभी भी गिर सकते हैं। लगातार बारिश के कारण दीवारें कमजोर हो गई थीं। यह पुराना भवन चूने और पत्थर से बना था और यहां करीब 20 से अधिक लोग किराए पर रहते थे, जिनमें ज्यादातर पश्चिम बंगाल से आए मजदूर परिवार थे।
जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 7 बजे तक चला। मलबे में फंसे लोग को निकालने के बाद प्रशासन ने कहा कि जर्जर भवनों की जांच कर भविष्य में हादसों को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस जयपुर मकान हादसा ने शहर में सुरक्षा और पुरानी इमारतों की स्थिति पर चिंता बढ़ा दी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..