
21 June 2025 : राजस्थान की आज की टॉप 11 खबरें
-
Renuka
- June 21, 2025
- सीएम भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के तनोट माता मंदिर परिसर में BSF के वीर जवानों से संवाद कर उनके साहस और समर्पण की सराहना की, साथ ही माता तनोट राय की पूजा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली व आरोग्य की कामना की।
- खैरथल-तिजारा में जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पौधारोपण, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
- कोटा के सांगोद क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने 5.22 करोड़ की लागत से उच्च जलाशय व 3.76 करोड़ की लागत से 33/11 केवी JSS निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया, साथ ही जनसुनवाई, पौधरोपण और विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा कर जनता को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।
- खैरथल पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा और ताश पर जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 12,750 नकद, LED, लैपटॉप, वाईफाई कनेक्टर और PTM स्कैनर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है।
- बहरोड़ शहर में स्टेट हाईवे 14 पर गहरे और जानलेवा गड्ढों से हर दिन खतरा मडराता नजर आता है। वहीं लोगों का कहना है कि महंगा टोल टैक्स देने के बावजूद जर्जर सड़क से गुजरना पड़ रहा है। पहले भी ये गड्ढे अब तक कई लोगों की जान ले चुके हैं। वहीं विभागीय लापरवाही पर भी उठ रहे सवाल ।
- बारां के सीसवाली थाना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सहायता से दबिश देकर यह सफलता हासिल की गई और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
- जोधपुर के ओसियां में सरपंच गणेश धतरवाल पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज होकर वायर लेस टॉवर पर चढ़कर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज न करने पर विरोध जताया, जिसके बाद ASP के समझाने पर वे नीचे उतरे।
- बीकानेर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर BSF जवानों ने जूनागढ़ परिसर में योग कर स्वास्थ्य का संदेश दिया। वहीं DIG अशोक कुमार ने बताया कि- जवानों ने योग के माध्यम से लोगों को नियमित योग करने और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
- डीग में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जल महल में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें प्रभारी सचिव वी. सरवन कुमार, कलेक्टर उत्सव कौशल व SP राजेश मीणा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योग कर "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" का संदेश दिया। कार्यक्रम में मतदाता शपथ व नशामुक्ति संकल्प भी दिलाया गया।
- जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मेहरानगढ़ दुर्ग में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग और जवान शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के योग संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।
- राजस्थान में मानसून समय से पहले सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के उत्तरी हिस्सों में भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%