
Maharashtra : सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा इंडिया गठबंधन, महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी का आरोप
-
Renuka
- December 11, 2024
India alliance : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ईवीएम डेटा हटाने और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर एनसीपी (एसपी) नेता प्रशांत जगताप ने जानकारी दी है।
इंडिया गठबंधन ने विपक्ष पर लगाया आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ईवीएम डेटा हटाने और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। एनसीपी (एसपी) नेता प्रशांत जगताप ने बताया कि यह निर्णय गठबंधन की बैठक में लिया गया, जिसमें आरोपों और वोट काटने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक शरद पवार के निवास पर आयोजित की गई थी।
प्रशांत जगताप ने दी सूचना
बता दें कि प्रशांत जगताप ने कहा कि- ईवीएम में कथित गड़बड़ी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार तक याचिका दायर की जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि- याचिका दाखिल करने से पहले वे वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी के साथ कानूनी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। जगताप ने कहा कि इन आरोपों से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं, और इस मामले में गठबंधन पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ेगा।
ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर हुई चर्चा
प्रशांत जगताप ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संभावित गठबंधन, साथ ही ममता बनर्जी को I.N.D.I.A गठबंधन की नेतृत्व भूमिका सौंपने जैसे मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बैठक केवल ईवीएम गड़बड़ी और चुनावी अनियमितताओं के मसले पर केंद्रित थी। जगताप ने यह भी कहा कि विपक्षी दल इस मुद्दे को पूरी मजबूती से उठाएंगे और इसे गंभीरता से निपटने की दिशा में काम करेंगे।
महाराष्ट्र चुनाव आयोग का बयान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की गिनती के दौरान 23 नवंबर 2024 को सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में 1440 VVPAT स्लिप्स की अनिवार्य गणना सफलतापूर्वक की गई। चुनाव अधिकारियों ने पुष्टि की कि EVMs में उम्मीदवारों को मिले वोटों और VVPAT मशीनों में प्रत्येक उम्मीदवार के खिलाफ दर्ज स्लिप्स की संख्या में कोई भी विसंगति नहीं पाई गई। इस पूरी प्रक्रिया के बाद, सभी आंकड़े सही पाए गए हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..