
ईरान ने बैन किया Elon Musk का स्टारलिंक!
-
Chhavi
- June 30, 2025
ट्रंप से दुश्मनी का बदला अब मस्क से?
ईरान ने दुनिया को चौंकाते हुए Elon Musk की कंपनी Starlink पर बड़ा हमला बोला है। ईरानी संसद ने साफ कर दिया है कि अब देश में Starlink का इस्तेमाल गैरकानूनी होगा। वजह बताई गई है- देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा, ये कदम ऐसे वक्त में आया है जब ईरान और इजरायल के बीच हाल ही में 12 दिन लंबा तनावपूर्ण युद्ध चला, जिसमें इंटरनेट पर सख्त पाबंदियां लगाई गई थीं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोग फिर भी Starlink का इस्तेमाल कर रहे थे। इससे नाराज ईरान ने अब ट्रंप के पुराने साथी Elon Musk को निशाने पर ले लिया है। ईरान ने संसद में 23 जून को एक बिल पास किया, जिसमें बिना लाइसेंस के सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के इस्तेमाल को अपराध घोषित कर दिया गया। यानी अब कोई अगर Starlink जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता पाया गया, तो उसे जेल की सजा होगी। ईरानी संसद ने कहा कि ये सेवा बगैर इजाजत देश में काम कर रही थी और इससे ईरान की संप्रभुता खतरे में पड़ गई थी। यही नहीं, नए कानून के तहत अगर कोई दुश्मन देशों के साथ खुफिया जानकारी शेयर करता है, तो उसे मौत की सजा तक दी जा सकती है।
सरकार को डर है कि इजरायल जैसे देशों के जासूस Starlink जैसी सेवाओं के जरिए आसानी से ईरान से बाहर संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में इस इंटरनेट सेवा पर बैन को अब राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। यही वजह है कि संसद ने इसे लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। कहा जा रहा है कि ईरान ने ये कदम डोनाल्ड ट्रंप के उन फैसलों के जवाब में उठाया है, जिनमें उन्होंने मिडल ईस्ट में Elon Musk को टेक्नोलॉजिकल सपोर्ट दिया था। अब ट्रंप तो अमेरिका से बाहर हैं, लेकिन उनके करीबी माने जाने वाले मस्क को ईरान ने सीधा निशाना बना डाला। Elon Musk की Starlink सेवा कई देशों में इंटरनेट की आजादी का प्रतीक मानी जाती है, लेकिन अब ईरान में इसे खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। इस फैसले ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है कि क्या अब टेक्नोलॉजी के नाम पर भी जंग शुरू हो चुकी है?
For more visit The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..