
ईरान-इजराइल जंग तेज़: 3 कमांडर ढेर, मिसाइलों से हमला
-
Chhavi
- June 21, 2025
ईरान और इजराइल के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही। शनिवार सुबह ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव और होलोन शहर पर मिसाइलें दाग दीं। कई इमारतों में आग लग गई, लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस हमले में कोई जान नहीं गई। लेकिन जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने बड़ा वार किया – ईरानी सेना के 3 बड़े कमांडरों को मार गिराया। इनमें ड्रोन यूनिट, IRGC कुद्स फोर्स, और फिलिस्तीनी मामलों से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। इजराइल ने ईरान के खोरमाबाद, कोम और इस्फहान शहरों पर मिसाइल हमले किए। 5 लोगों की मौत हो गई, 4 घायल हैं। खबर है कि इस्फहान की न्यूक्लियर साइट के आसपास भी बमबारी हुई है। जंग का आज नौवां दिन है और हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।
अब तक आंकड़े चौंकाने वाले हैं – ईरान में 657 मौतें, 2000 से ज्यादा लोग घायल। वहीं, इजराइल में 24 लोगों की जान जा चुकी है और 900 से ज्यादा लोग अस्पताल में हैं। जंग की शुरुआत 13 जून को इजराइल के हमले से हुई थी, लेकिन अब दोनों ओर से जबरदस्त जवाबी हमले हो रहे हैं। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा, "इजराइल इस जंग में जीत रहा है, अब उसे कोई रोक नहीं सकता। मैं इजराइल से जंग रोकने को नहीं कहूंगा।” ट्रम्प का यह बयान इस लड़ाई को और भड़काने वाला माना जा रहा है।
उधर, UAE ने चिंता जताई है। राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गरगाश ने कहा कि ये संघर्ष पूरे मिडिल ईस्ट को पीछे धकेल रहा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी – “अगर जंग लंबी चली, तो अंजाम बहुत खतरनाक होंगे। इसे तुरंत रोका जाए। ”अब दुनिया की नजरें इस जंग पर टिकी हैं – क्या ये लड़ाई और भी बड़ी तबाही लेकर आएगी? या कोई बीच का रास्ता निकलेगा? फिलहाल हालात बेहद नाजुक हैं और हर पल कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है।
For more visit The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..