
यूपी में बीजेपी का मेगा शो शुरू
-
Chhavi
- June 10, 2025
उत्तर प्रदेश में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) बड़े स्तर पर जश्न और जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। इसी कड़ी में 10 जून से 14 जून तक प्रदेश के सभी जिलों में एक भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज (सोमवार) लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हुआ। मुख्यमंत्री योगी के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि मोदी सरकार के 11 साल सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं हैं, बल्कि ये देश को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और वैश्विक मंच पर सशक्त बनाने की गाथा हैं।
बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने जानकारी दी है कि 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद जनता को देश के विकास से जोड़ना और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। वहीं, 'बदलता भारत – मेरा अनुभव' थीम पर डिजिटल प्रतियोगिता चलाई जाएगी जिसमें लोग शॉर्ट वीडियो, ब्लॉग और क्विज़ के ज़रिए हिस्सा ले सकेंगे। बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा के तहत शक्ति केंद्रों पर चौपालें लगेंगी, जहां मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। साथ ही, 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड का पंजीकरण भी करवाया जाएगा।
21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर योग शिविर आयोजित होंगे, जो स्वास्थ्य और संस्कृति को जोड़ने का प्रयास होगा। सभी कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष से लेकर बूथ कार्यकर्ता तक सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। BJP का यह पूरा अभियान "विकसित भारत" की सोच के साथ जनता को जोड़ने की कोशिश है, जो यह दर्शाता है कि मोदी सरकार के 11 साल ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है – और अब हर जिले में इसकी झलक देखने को मिलेगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सेवा, सुशासन, गरीब-कल्याण के स्वर्णिम 11 वर्षों पर आधारित प्रदर्शनी का लखनऊ स्थित @BJP4UP के मुख्यालय में उद्घाटन एवं पत्रकार बंधुओं से वार्ता... https://t.co/7sCQ8nq811
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 10, 2025
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..