Dark Mode
  • day 00 month 0000
Numerology: जाने मूलांक 7 के बारे में, कैसी होगी आर्थिक स्थिति, नौकरी व पैसा

Numerology: जाने मूलांक 7 के बारे में, कैसी होगी आर्थिक स्थिति, नौकरी व पैसा

आप में से अधिकतर लोग मूलांक के बारे में जानते ही होंगे, अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं- जो लोग किसी भी महीने की 7.16 या 25 तारीख को जन्मे हैं, तो उनका मूलांक 7 होगा। अगर आपका या आपके किसी जानने वाले का जन्म किसी भी महीने की 7.16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए!

 

तो चलिए मूलांक 7 के बारे में चर्चा करते हैं। मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है, कई विद्वान इसे नेपच्यून (वरुण) ग्रह का अंक मानते हैं और कुछ इसे चंद्रमा का अंक मानते हैं। मूलांक 7 वाले लोग मौलिकता, स्वतंत्र विचार शक्ति और असामान्य व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। ये शांत नहीं बैठ पाते, ये हमेशा कुछ न कुछ सोचते रहते हैं, ये हमेशा बदलाव और यात्रा के लिए उत्सुक रहते हैं। छत्रपति शिवाजी का मूलांक 7 था। मूलांक 7 वाले लोगों की कल्पना शक्ति प्रबल होती है। इनमें अभिव्यक्ति की अच्छी क्षमता होती है। ये स्पष्ट, स्वतंत्र और निडर होकर बोलते हैं। इनमें प्रबल आत्मविश्वास होता है। रवींद्रनाथ टैगोर का मूलांक 7 था। मूलांक 7 वाले लोग समाज में सम्मानित होते हैं, लेकिन वे छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाते हैं और चिंता करके राई का पहाड़ बना देते हैं। उन्हें अपनी इस प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखना चाहिए।

 

अगर इनकी शिक्षा की बात करें तो कला और गुप्त विद्याओं में इनकी अच्छी रुचि होती है। इनकी शिक्षा का स्तर अच्छा होता है, हालांकि इनकी प्रारंभिक शिक्षा का स्तर थोड़ा कमजोर हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे इनकी शिक्षा का स्तर सुधरता जाता है। हालांकि ये कुछ परीक्षाओं में असफल हो जाते हैं, लेकिन इनका खोजी स्वभाव इन्हें सफलता दिलाता है। ये शास्त्रों के भी ज्ञाता होते हैं।

 

अगर इनकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये अपनी मौलिकता के बल पर धन कमाते हैं, लेकिन उसे बचा नहीं पाते। आम तौर पर ये कम खर्च करते हैं। लेकिन दान आदि में ये काफी धन खर्च करते हैं, इसलिए इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य कही जा सकती है।

 

अगर इनके संबंधों की बात करें तो आम तौर पर मूलांक 7 वाले लोग अपने भाई-बहनों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं, ये जीवन भर अपने भाई-बहनों के साथ जरूरी वस्तुओं का आदान-प्रदान करते रहते हैं। ये बुद्धिजीवियों के मित्र होते हैं, मित्रता आमतौर पर स्थायी नहीं होती है और इनके स्थायी मित्र बहुत कम होते हैं, मूलांक 1, 2, 3, 5, 6, 7 और 9 वाले लोगों के साथ इनकी अच्छी बनती है।

 

अगर विवाह या प्रेम संबंधों की बात करें तो इस अंक से प्रभावित व्यक्ति के प्रेम संबंध बहुत स्थायी नहीं होते हैं, शायद इनका गंभीर स्वभाव इसमें आड़े आता है। ये अपने प्यार का दिखावा नहीं करते हैं लेकिन इनके अंदर बहुत सारा प्यार होता है। इनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर खुशहाल रहता है। मूलांक 7 वाली कुछ महिलाएं विवाह करने से बचना चाहती हैं।

 

अगर इनके कार्यक्षेत्र की बात करें तो मूलांक 7 वाले लोग अपनी कल्पना शक्ति और अभिव्यक्ति की अच्छी क्षमता के कारण कवि, लेखक और दार्शनिक के रूप में अधिक सफल होते हैं। इसके अलावा इन्हें डॉक्टर, शिक्षक, न्यायाधीश, सरकारी अधिकारी, ज्योतिषी आदि के रूप में भी काम करते देखा गया है।

 

अगर इनके स्वास्थ्य की बात करें तो अंक 7 वाले लोग आमतौर पर मानसिक रोगों से ग्रस्त रहते हैं, इसके अलावा इन्हें कमजोरी, पाचन संबंधी समस्या, उच्च या निम्न रक्तचाप, त्वचा रोग, कमजोर दृष्टि आदि रोगों की भी समस्या हो सकती है।

 

इनके लिए 7, 16 और 25 तारीखें तथा रविवार, सोमवार और गुरुवार शुभ होते हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए हल्का पीला और कपूरी रंग अनुकूल होता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?