
Operation Sindoor 2025: सचिन के 22 शब्दों से कांपी असीम मुनीर की सेना
-
Shweta
- May 7, 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जो सख्त कदम उठाया है, उसने पूरे देश को गर्व और आत्मविश्वास से भर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor 2025) के तहत भारतीय सेना ने मंगलवार रात पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर जोरदार एयरस्ट्राइक कर 9 अहम ठिकानों को तबाह कर दिया। ये वही ठिकाने थे जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी।
इस कार्रवाई के बाद भारत के महान क्रिकेटर और देश के प्रतीक बन चुके सचिन तेंदुलकर ने भी पाकिस्तान को बेहद सधे हुए लेकिन सख्त शब्दों में संदेश दिया है। सचिन ने ट्वीट किया, "हम एक हैं, निडर हैं। शक्ति में असीम। भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं!"
सचिन का ये 22 शब्दों का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे भारतीय सेना और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक माना।
Fearless in unity. Boundless in strength. India’s shield is her people. There’s no room for terrorism in this world. We’re ONE TEAM!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 7, 2025
Jai Hind 🇮🇳#OperationSindoor
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूमों की जान गई थी, जिनमें से कई नवविवाहित जोड़े भी थे। इस बर्बरता के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश फैल गया था।
तभी से भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि अब आतंक का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor 2025) इसकी सबसे बड़ी मिसाल बनकर सामने आया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..