
ऑपरेशन सिन्दू, पीएम के आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई और संप्रभुता का सशक्त संदेश
-
Manjushree
- May 13, 2025
पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे बाद PM मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया। पीएम ने सीजफायर से लेकर आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के साथ हर मुद्दे पर दुनिया को स्पष्ट संदेश दे दिया।
1. ऑपरेशन सिन्दूर केवल नाम नहीं है, यह देश के प्रत्येक व्यक्ति की भावना जुड़ी थी। ऑपरेशन सिन्दूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। 6 और 7 मई की रात पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा।
2. हमने आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने के लिए सेनाओं को पूरी छूट दे दी थी। आज आतंक और आतंकी का हर संगठन जान चुका है कि हमारे देश की बहन-बेटियों के माथे का सिन्दूर उजड़ने का अंजाम क्या होता है।
3. भारत का मत साफ है, टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते और पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता।
4. हमने आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिन्दूर से आतंक के मुख्यालय उड़ा कर करीब 100 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
5. अब कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी। हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक को अलग-अलग नहीं देखेंगे। भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुँह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
6. भारत के शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल को मिट्टी में मिला दिया। पाकिस्तान ने सीमा पर वार किया, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के साइन पर वार किया।
7. विश्व समुदाय को भी बताना चाहूंगा कि हमारी घोषित नीति रही है कि अगर पाकिस्तान पर बात होगी तो आतंकवाद और कब्जे वाले कश्मीर (POK) पर ही होगी।
8. ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान 21वीं सदी के वॉरफेयर में मेड इन इंडिया डिफेंस उपकरण पूरी दुनिया ने देखा।
9. पाकिस्तान जिस तरह से आतंकवाद को पाल रहा है, एक दिन आतंकवाद ही पाकिस्तान का खात्मा कर देगा। अगर पाकिस्तान को बचना है तो उसे टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा।
10. निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं, ये युग आतंकवाद का नहीं, लेकिन जीरो टॉलरेंस से आतंकवाद के खिलाफ बेहतर दुनिया की गारंटी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..