Dark Mode
  • day 00 month 0000
18 तारीख में जन्मे लोग बनते हैं अमीर, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

18 तारीख में जन्मे लोग बनते हैं अमीर, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

अंकशास्त्र (Numerology) में हर एक तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों की विशेषता बताई जा सकती है। किसी भी व्यक्ति की जन्म की तारीख से ही उसके बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। तारीख पता होने पर किसी भी व्यक्ति के निगेटिव और पॉजिटिव दोनों के बारे में पता चल जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 18 तारीख को होता है, उनके अंक का कारक मंगल ग्रह माना जाता है और यह अंक मंगल ग्रह का प्रतीक है। आज 18 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव, व्यक्तित्व, लव लाइफ और करियर के बारे में जानेंगे।

 

18 तारीख को जन्मे लोगों के स्वभाव

 

  • 18 तारीख को जन्मे लोग आमतौर पर मजबूत इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व गुणों वाले होते हैं।
  • 18 तारीख को जन्मे लोग आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी और मजबूत होती है। ये लोग बहुत खर्चीले होते हैं और इन्हें धन बहुत जल्दी मिल जाता है।
  • 18 तारीख को जन्मे लोग दूसरों की आर्थिक मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं।
  • 18 तारीख को जन्मे लोग पैसे के मामले में इनपर लक्ष्मी माँ की भरपूर कृपा होती है। स्वभाव से खुशमिजाज होते हैं।
  • 18 तारीख को जन्मे लोग स्वभाव से साहसी और ऊर्जावान होते हैं, और अक्सर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ होते हैं।
  • 18 तारीख को जन्मे लोग स्वतंत्र और आत्मनिर्भर होते हैं और दूसरों से अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं।
  • 18 तारीख को जन्मे लोग अपने मान-सम्मान का बहुत ध्यान रखते हैं और ये चाहते हैं कि लोग इनका भी आदर करें और सम्मान करें। और ये लोग अपनी शक्ति का सही समय पर इस्तेमाल दूसरों की मदद के लिए करते हैं।
  • 18 तारीख को जन्मे लोग पैसे के मामले दिलदार होते हैं। किसी को भी अपना पैसा निवेश करने से कभी पीछे नहीं हटते।
  • 18 तारीख को जन्मे लोग का मूलांक 9 होता है और ऐसे लोगों को किसी के अंडर रहकर काम करना पसंद नहीं है।
  • 18 तारीख को जन्मे लोग बड़े बुजुर्गों का खूब मान-सम्मान और आदर-सत्कार करने वाले होते हैं। इन्हें लोगों से अपनी तारीफें सुनने में बड़ा मजा आता है।

 

18 तारीख को जन्मे लोगों की व्यक्तित्व

 

18 तारीख को जन्मे लोगों की अमूमन हाइट थोड़ी सी कम होती है, लेकिन दिखने में काफी स्मार्ट होते हैं। इनकी पर्सनैलिटी काफी मैग्नेटिक होती है। इन लोगों को बिना सिर-पैर की बातें करना पसंद नहीं है। दूसरों की मदद के लिए ये लोग हमेशा आगे रहते हैं। इन्हें कभी-कभी गुस्सा भी बहुत आता है लेकिन जल्द ही वो शांत भी हो जाता है। कई बार सामने वाले को तो इनके गुस्से का पता भी नहीं चल पाता है।

 

18 तारीख को जन्मे लोगों की लवलाइफ

 

ज्योतिष के अनुसार , 18 तारीख को जन्मे लोग अपने प्रेम जीवन में वफादार होते है। ये लोग बहुत पार्टनर को लेकर भावुक और उत्साही होते हैं और ये अपने प्रेम जीवन को बहुत आदर देते हैं। 18 तारीख को जन्मे लोग अपने परिवार का बहुत ध्यान रखते हैं। ये अपने प्रेमी के लिए किसी भी तरह का नुकसान उठाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग अपने जीवन में बहुत भाग्यशाली होते हैं। क्योंकि इनका जीवनसाथी का स्वभाव भी अच्छा होता है।


18 तारीख को जन्मे लोगों की करियर

 

18 तारीख को जन्मे लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ऐसा कई बार होता है कि इन्हें करियर में दिक्कतें आती है, लेकिन ये किसी भी कीमत पर हार मानने वालों में से नहीं है। ये लोग मेहनत में कमी नहीं रखते हैं। ये लोग अधिकतर आर्मी, पुलिस और प्रशासनिक क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इन लोगों को दूसरों के लिए काम करना और उनकी मदद करना काफी पसंद है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

 

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?