
SAARC को हटाने की तैयारी, चीन-पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग
-
Chhavi
- June 30, 2025
पाकिस्तान और चीन मिलकर एक नया क्षेत्रीय संगठन बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं, जो SAARC को रिप्लेस करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों ने इस प्रस्ताव पर काफी चर्चा कर ली है और इसे आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में चीन के कुनमिंग शहर में पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक इसी दिशा में एक रणनीतिक प्रयास था।
यह बैठक 19 जून को हुई थी, जिसका उद्देश्य अन्य पूर्व SAARC सदस्य देशों को इस नए संगठन में शामिल होने के लिए न्योता देना था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान और चीन अब भारत को भी इस पहल में शामिल होने का निमंत्रण देने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा श्रीलंका, मालदीव और अफगानिस्तान जैसे देशों को भी इस क्षेत्रीय गठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव दिया जाएगा।
इस नए संगठन का मकसद क्षेत्रीय व्यापार, संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि दक्षिण एशिया में एक नई क्षेत्रीय शक्ति का गठन हो सके। बता दें कि SAARC (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) का आखिरी शिखर सम्मेलन 2014 में नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुआ था। 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद भारत ने इस्लामाबाद में प्रस्तावित शिखर सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी बैठक में शामिल होने से मना कर दिया था। तभी से SAARC निष्क्रिय पड़ी है।
अब पाकिस्तान और चीन इस निष्क्रियता का फायदा उठाकर एक नया संगठन बनाना चाहते हैं, जिसमें चीन की बड़ी भूमिका होगी और पाकिस्तान इसे अपनी क्षेत्रीय रणनीति के हिस्से के रूप में देख रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाता है, क्योंकि चीन और पाकिस्तान दोनों के साथ भारत के संबंध बेहद संवेदनशील हैं। लेकिन यह तय है कि अगर यह नया संगठन बनता है, तो यह SAARC की भूमिका और प्रभाव को पूरी तरह से बदल सकता है।
For more visit The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..