
Rajasthan Latest Update : पढ़िए आज 28 फरवरी 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...
-
Neha
- February 28, 2025
Rajasthan Latest Update : पढ़िए आज 28 फरवरी 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...
- प्रदेश में खनन घोटाले को लेकर विधायक कंवरलाल मीणा ने विधानसभा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने तत्कालीन खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर 1000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया और कहा कि मंत्री ने लाइमस्टोन की खानों को मार्बल बताकर करोड़ों का घोटाला किया। इसके साथ ही विधायक मीणा ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग सरकार से की।
- उप मुख्यमंत्री और प्रदेश की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट बहस का जवाब देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में अब स्किन ट्रांसप्लांट भी हो सकेगा। इसमें रोबोटिक सर्जरी और नए पैकेज जोड़े जाएंगे। इसके अलावा अगले साल यूथ फेस्टिवल और राजस्थान डीजी फेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा।
- प्रदेश कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास हुए 1 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इसके निर्माण का काम फंड के अभाव में अभी तक भी गति नहीं पकड़ पाया है। ऐसे में अब पार्टी ने तय किया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी के नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री प्रमोद जैन 1 करोड़, रफीक मंडेलिया 51 लाख, दिनेश खोड़निया 51 लाख रुपए देंगे, जबकि सभी मौजूदा और पूर्व विधायक कम से कम 5-5 लाख रुपए देंगे।
- करीब 7 दिन तक चले गतिरोध के खत्म होने के बाद आज राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही सामान्य रूप से शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूरक प्रश्न किया कि बीजेपी के घोषणा पत्र में एक साल में शिक्षा विभाग के सभी पदों को भरने की घोषणा थी। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सदन को बताया कि पूर्ववर्ती सरकार में एक भी पद स्वीकृत नहीं किया था। इसलिए विभाग पदोन्नति और सीधी भर्ती से इन खाली पदों को भरेगा।
- विधानसभा में आज पालनहार योजना को लेकर कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने सवाल पूछा। उन्होंने योजना के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया, लेकिन मंत्री अविनाश गहलोत सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
- राजस्थान विधानसभा में कुछ दिनों तक चले गतिरोध पर मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहले ही दिन से बातचीत को तैयार थे, लेकिन कुछ नेता खुद को सदन में सुप्रीम साबित करना चाहते थे। उन्होंने ही गतिरोध टूटने नहीं दिया। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सदन के बाहर कांग्रेस विधायकों ने धरना दिया, लेकिन जब उनकी रणनीति एक्सपोज हो गई, तब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ।
ये भी पढ़ें- खाटू श्याम मेला 2025: जानिए इस बार क्या है खास
- 2 दिन में 3 पारियों में आयोजित हुई रीट भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा में 90 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। प्रदेशभर में इस बार करीब साढ़े 14 लाख अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। लेकिन भजनलाल सरकार की अगुवाई में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन करवाने में सफल रहा।
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के लिए उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के प्रवेश पत्र तथा माध्यमिक, प्रवेशिका, व्यावसायिक परीक्षा के प्रवेश पत्र गुरुवार को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
- राजस्थान रोडवेज में अनुबंध पर चालक लेने की निविदा निरस्त कर दी गई है। इस संबंध में जरूरी आदेश जारी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक 1200 चालकों को सर्विस अनुबंध पर लेने के लिए निविदा जारी की गई थी। इसमें पंजीकृत संस्था या भूतपूर्व सैनिकों की सहकारी समिति से ये चालक लेने थे। ऐसे में रोडवेज में अनुबंध पर चालक लेने का विरोध हो रहा था। इसके बाद रोडवेज ने इस निविदा को निरस्त कर दिया है।
- आगामी टूरिस्ट सीजन को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट पर कल से 4 नई फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये फ्लाइट्स जयपुर-मुंबई दोपहर सवा 12 बजे, जयपुर-चंडीगढ़ दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर, जयपुर-अमृतसर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर और जयपुर-अहमदाबाद शाम 5 बजकर 5 मिनट पर संचालित होंगी। इससे एक तरफ जहां आमजन को आने-जाने में सहूलियत होगी, वहीं टूरिस्ट की संख्या में भी इजाफा होगा।
- सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में हर साल आयोजित होने वाले फाल्गुनी मेले को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में आज 28 फरवरी से 11 मार्च तक स्टेट हाईवे 113 पर रींगस-खाटू श्यामजी मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। ऐसे में इस करीब 17 किलोमीटर लंबे मार्ग पर वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। मेले के दौरान यहां उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।
यहां देखें इस खबर का वीडियो भी...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%