Dark Mode
  • day 00 month 0000
जम्मू कश्मीर के रियासी में लैंडस्लाइड में रामपुर के SDM और बेटे की हुई मौत

जम्मू कश्मीर के रियासी में लैंडस्लाइड में रामपुर के SDM और बेटे की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के लिए रियासी जिले में भूस्खलन (Landslide) से एक दर्दनाक हादसा हुआ। भूस्खलन में रामनगर के SDM राजिंदर सिंह राणा और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग जो परिवार के ही थे वो भी गंभीर रूप से घायल हुए। रियासी लैंडस्लाइड हादसा सलुख इख्तर नाला क्षेत्र के पास हुआ।

 

जानकारी के मुताबिक, रियासी लैंडस्लाइड हादसा तब हुआ, जब SDM राजिंदर सिंह राणा का परिवार धरमारी से अपने पैतृक गांव बोलेरो गाड़ी से पट्टिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ये लोग आराम से जा रहे थे और अचानक पहाड़ से मलबा आ गया और तभी यह दुखद दुर्घटना हुई। भूस्खलन से राजिंदर सिंह की पत्नी, उनके चचेरे भाई और चचेरे भाई की पत्नी सहित तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायलों को रियासी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

रियासी लैंडस्लाइड हादसा के बारे में अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण एक बड़ा पत्थर बोलेरो गाड़ी से टकराया, जिससे जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राणा और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी घायल हो गए। रियासी लैंडस्लाइड हादसा के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।


रियासी लैंडस्लाइड हादसा के शिकार हुए एसडीएम रामनगर राजिंदर सिंह राणा प्रदेश में कई जगहों पर नौकरी कर चुके थे। लैंडस्लाइड में SDM और बेटे की मौत की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बाकी ऑफिसर मौके पर पहुंच गए। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी लैंडस्लाइड हादसा पर गहरा शोक और दुःख व्यक्त किया, उन्होंने X पर लिखा कि रियासी में हुए भूस्खलन से अत्यंत दुखी हूं, जिसमें हमने एक बेहतरीन अधिकारी राजिंदर सिंह (JKAS 2011), SDM रामनगर और उनके बेटे को खो दिया। यह त्रासदी दिल दहला देने वाली है। शोकसंतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों।

 

मनोज सिन्हा ने लैंडस्लाइड में SDM और बेटे की मौत पर परिजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति प्रकट की, साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर घायलों को सर्वोत्तम इलाज देने और मृतक अधिकारी के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

 

जम्मू-कश्मीर कई ऐसी घटना हुई, जिसका कारण लैंडस्लाइड है। इससे पहले सप्ताह में पूर्वी लद्दाख में सेना के वाहन पर एक चट्टान गिरने से दो सैन्यकर्मी मारे गए थे। जम्मू-कश्मीर में लागातर बारिश से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। लैंडस्लाइड होने के कारण कई जगहों पर मलबा को हटाने में प्रशासन जुटी हुई है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

 

Frequently Asked Questions


Q1: जम्मू कश्मीर के रियासी में लैंडस्लाइड कब और कैसे हुआ?
Ans. गुरुवार को SDM राजिंदर सिंह राणा का परिवार धरमारी से अपने पैतृक गांव बोलेरो गाड़ी से पट्टिया जा रहा था। तभी लैंडस्लाइड से चट्टान उनके गाड़ी से टकराया।

 

Q2: रियासी लैंडस्लाइड में रामपुर के SDM और उनके बेटे की मौत कैसे हुई?
Ans. रियासी जिले में लैंडस्लाइड होने के बाद एक चट्टान उनके गाड़ी से टकराया, जिससे मौके पर भी दोनों की मौत हो गई।

 

Q3: लैंडस्लाइड के बाद राहत कार्य की क्या स्थिति है?
Ans. रियासी जिले में लैंडस्लाइड के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कार्य जारी था।

 

Q4: रामपुर के SDM कौन थे और उनकी भूमिका क्या थी?
Ans. SDM रामनगर राजिंदर सिंह राणा प्रदेश में कई जगहों पर नौकरी कर चुके थे। 2011 बैच के अधिकारी राणा रामनगर एसडीएम के पद पर तैनात थे।

 

Q5: क्या मौसम विभाग ने पहले से इस लैंडस्लाइड की चेतावनी दी थी?
Ans. नहीं, बारिश के कारण कभी लैंडस्लाइड हो सकती है।

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?