
RR vs MI : बुमराह से होगी वैभव की टक्कर! प्लेऑफ की रेस में आर-पार की जंग आज
-
Chhavi
- May 1, 2025
IPL 2025: आईपीएल 2025 का 50वां मुकाबला आज जबरदस्त होने वाला है! एक तरफ होगी जोश से भरी राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम, तो दूसरी ओर होगी लय में लौटी मुंबई इंडियंस (MI)। (RR vs MI) मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला जाएगा और सबकी निगाहें टिकी होंगी 14 साल के चमत्कारी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर, जिन्होंने पिछले मैच में 35 गेंदों में सेंचुरी ठोक सबको चौंका दिया था। (RR vs MI) लेकिन इस बार उनके सामने होंगे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) – यानी असली परीक्षा। राजस्थान के लिए यह मुकाबला "करो या मरो" जैसा है। प्लेऑफ (Playoff) की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीत जरूरी है। संजू सैमसन (Sanju Samson) की चोट के कारण फिर से वैभव और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इन दोनों ने पिछले मैच में मिलकर 166 रन जोड़े थे। लेकिन इस बार पिच धीमी हो सकती है और हेटमायर (Hetmyer) की फॉर्म भी चिंता का विषय है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जीत की पटरी पर लौट चुकी है। (RR vs MI) हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में टीम ने लगातार पांच मुकाबले जीतकर दम दिखाया है। बुमराह की घातक गेंदबाज़ी, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी ने टीम को नया आत्मविश्वास दिया है। कॉर्बिन बॉश भी डेब्यू में चमके थे। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी दिलचस्प है – IPL में अब तक दोनों के बीच 30 मैच हुए, जिसमें मुंबई ने 15 और राजस्थान ने 14 जीते हैं। (RR vs MI) यानी मुकाबला बराबरी का है। तो क्या बुमराह रोक पाएंगे वैभव की रफ्तार? या एक बार फिर चमकेगा क्रिकेट का नया सितारा? आज का मैच है पूरा हाई-वोल्टेज!
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..