
Ashok Gehlot Birthday : सियासत के जादूगर अशोक गहलोत का आज जन्मदिन
-
Renuka
- May 3, 2025
सियासी अखाड़े में दांवपेच में माहिर नेता अशोक गहलोत का जन्मदिन
सियासत के जादूगर कहे जाने वाले और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, जिनकी राजनीति में पकड़ मजबूत है। वहीं सियासी जादूगर, वफादार और रगड़ाई से जाने जाने वाले राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का आज जन्मदिन है, 3 मई 2025 को 74 साल के हो गए है। अशोक गहलोत भारतीय राजनीति (Indian politics) में उन नेताओं में शुमार हैं, जो साधारण परिवार से निकले और देश की सियासत के फलक पर छा गए। इसी के साथ ये उन नेताओं में से भी एक जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन (political career) की शुरुआत छात्र राजनीति (student politics) से की। बता दें कि गहलोत (Ashok Gehlot) जोधपुर (Jodhpur) के जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे, और उन्होंने यहां से पहले विज्ञान संकाय में बैचलर्स किया और उसके बाद अर्थशास्त्र में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। वहीं सबसे कम उम्र में कांग्रेस (Congress) के छात्र संगठन NSUI के राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए।

अशोक गहलोत का राजनीतिक करियर
अपने राजनीतिक करियर में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कई बड़े मुकाम हासिल किए। कड़े संघर्षों के बाद उन्होंने खुद को राजनीति के जादूगर के रूप में स्थापित किया। इसी के साथ रगड़ाई शब्द का उपयोग करने से भी जाने लगे।गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक सामान्य से छात्र नेता , जो देश के सबसे बड़े राज्य के तीन-तीन बार मुख्यमंत्री (Chief Minister) बने, दिल्ली (Delhi) की सरकार में कई मंत्रालय संभाले और कांग्रेस के संगठन में अध्यक्ष पद के बाद सबसे ताकतवर पद संगठन महासचिव बने। अशोक गहलोत के राजनीतिक करियर को देखें तो यह समझ आता है कि, भारतीय लोकतंत्र की कितनी बड़ी ख़ासियत है जो एक आम नागरिक को सत्ता के मज़बूत किलों की चाबियां संभालने का अवसर देता है।

राजस्थान में अशोक गहलोत की पहचान
वहीं राजस्थान (Rajasthan) में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की पहचान सियासी दांवपेच में माहिर नेता की रही है, उनके बारे में कहा जाता है सियासी अखाड़े में उनके दांव के सामने कोई नहीं टिकता। गहलोत ने परसराम मदेरणा, हेमाराम चौधरी, सीपी जोशी, राजेश पायलट (Rajesh Pilot) जैसे कांग्रेस के उस समय के दिग्गज नेताओं के बीच जो जगह बनाई, वो सिर्फ दांव पेच नहीं बल्कि उसमें उनका तजुर्बा, लगातार मेहनत, आलाकामन और पार्टी से वफादारी, लोगों से सीधा जुड़ाव भी शामिल है। इसी के साथ गहलोत ने अपने शांत स्वभाव, मजबूत इरादे, गंभीर सोच और दूरदर्शिता के दम पर राजस्थान में गहलोत युग (Gehlot era) स्थापित किया।

जानकारों का कहना है कि जिस प्रकार अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) राजनीति में लगातार सक्रिय है, तो उन्हें चौथी बार राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) के रुप में, इसी के साथ कयास ये भी लगाए जा रहे है कि उन्हें राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष (National Congress President) के रुप में भी देखा जा सकता है। वहीं उनका कई वर्षो का सियासी संघर्ष आज भी जनता के दिलों में कायम है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..