Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 25 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि

Banke Bihariji 25 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि

Banke Bihariji 25 February Darshan :  बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार 25 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि है। आज द्वादशी तिथि दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। वहीं आज के दिन भौम प्रदोष करने से भगवान शिव और बजरंगबली दोनों की विशेष कृपा बनी रहेगी। मान्यता है कि रात्रि को हनुमान के समक्ष घी का दीपक जलाएं, इस दीपक में नौ बातियां लगाएं, हर बाती जलाएं।

 

आज का पंचांग- 25 फरवरी 2025
पक्ष- कृष्ण
आज की तिथि- द्वादशी और त्रयोदशी
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
सूर्योदय- 06:53 AM
सूर्यास्त - 06:18 PM
वार - मंगलवार

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।


ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?