Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 28 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि

Banke Bihariji 28 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि

Banke Bihariji 28 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार 28 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। वहीं इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बना रहेगा। आज शुक्रवार का व्रत है, जिसमें माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में करते हैं। आज मां लक्ष्मी पूजा कर लक्ष्मी मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। साथ माता को मखाने की खीर, बताशे, दूध से बनी सफेद मिठाई आदि का भोग लगाएं।

 

आज का पंचांग- 28 फरवरी 2025
पक्ष- शुक्ल
आज की तिथि- प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- शतभिषा
सूर्योदय- 06:50 AM
सूर्यास्त - 06:16 PM
वार - शुक्रवार

 

ये भी जानें- क्यों अचानक बढ़ने लगती हैं पति-पत्नी के बीच दूरियां ? जानें अपने ग्रहों की स्थिति और दशा

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?