
Banke Bihariji 27 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, माघ मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि
-
Renuka
- January 27, 2025
Banke Bihariji 27 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 27 जनवरी 2025 और माघ मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार है। बता दें कि आज माघ महीने के कृष्ण की त्रयोदशी और चतुर्दशी दोनों तिथि का संयोग बन रहा है। सोमवार के दिन आज प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक ही दिन शिव के प्रिय दिन, व्रत और तिथि का महासंयोग बेहद कम देखने को मिलता है। वहीं यदि आपके वैवाहिक या आर्थिक रूप से जीवन में परेशानी चल रही है, तो शाम को प्रदोष काल भोलेनाथ का दूध में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें। मान्यता है कि- इससे अधूरी इच्छाएं जल्द पूरी होती है।
आज का पंचांग- 27 जनवरी 2025
आज की तिथि- त्रयोदशी
आज का नक्षत्र- मूल
सूर्योदय- 07:15 AM
सूर्यास्त - 05:46 PM
वार - सोमवार
ये भी जानें- Holi Festival : 2025 में कब मनाया जाएगा रंगों का त्यौहार, जानें क्या है होली के पर्व की मान्यता
निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..