Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 02 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि

Banke Bihariji 02 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि

Banke Bihariji 02 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। वहीं आज रविवार और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र है। वहीं आज के दिन दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, इस दिन दूध, चावल और गुड़ के साथ अन्य खाने की चीजों को दान करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं। वहीं मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

 

आज का पंचांग- 02 मार्च 2025
पक्ष- शुक्ल
आज की तिथि- तृतीया
आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद
सूर्योदय- 06:45 AM
सूर्यास्त - 06:22 PM
वार - रविवार

 

ये भी जानें- खाटू श्याम मेला 2025: जानिए इस बार क्या है खास



निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?