Dark Mode
  • day 00 month 0000
ट्रंप का पुतिन को करारा जवाब

ट्रंप का पुतिन को करारा जवाब

ईरान-इजरायल (Iran-Israel) तनाव और रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की मिडिल ईस्ट में मध्यस्थता की पेशकश पर तगड़ी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने साफ कह दिया है – "पहले अपने देश की लड़ाई खत्म करो, बाद में मिडिल ईस्ट (Middle East) की फिक्र करना। "दरअसल, बात शुरू हुई जब पुतिन ने हाल ही में ट्रंप से संपर्क कर ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष को खत्म कराने में मध्यस्थता करने की पेशकश की। लेकिन ट्रंप ने इसे तुरंत खारिज करते हुए तीखे लहजे में जवाब दिया – "रूस-यूक्रेन युद्ध एक बेवकूफी भरा फैसला था, और अगर मैं राष्ट्रपति होता तो ये कभी होता ही नहीं। पुतिन ऐसी हिम्मत ही नहीं करते।"

 

ट्रंप ने ये भी दावा किया कि उन्होंने पुतिन से साफ-साफ कहा – "पहले अपना रूस-यूक्रेन वाला मामला सुलझाओ, बाद में बाकी दुनिया की चिंता करना।" ट्रंप के इस बयान से एक बार फिर ये साफ हो गया है कि अमेरिका और रूस के बीच तनाव कितना गहरा है। इस बयान ने उस वक्त और हलचल मचा दी जब इजरायल और ईरान के बीच टकराव चरम पर है, और अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य ताकत और बढ़ा दी है। वहीं दूसरी तरफ रूस-यूक्रेन युद्ध दो साल से भी लंबा हो गया है और हालात अब भी सुधरने के बजाय बिगड़ते जा रहे हैं।

 

ट्रंप ने ये भी कहा कि यूक्रेन युद्ध में मरने वालों की असली संख्या दुनिया से छुपाई जा रही है। उनका कहना था, "वहां एक बिल्डिंग गिरती है और कहा जाता है कि कोई घायल नहीं हुआ! क्या ये मजाक है?" ट्रंप के इस बयान से रूस पर अप्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें पुतिन की प्रतिक्रिया पर हैं। उन्होंने खुद बुधवार को कहा था कि ईरान-इजरायल तनाव एक नाजुक मुद्दा है और रूस शांति की कोशिश करना चाहता है। लेकिन ट्रंप का तीखा जवाब अब उस पहल पर सवाल खड़ा कर रहा है। क्या अब रूस पीछे हटेगा? क्या ट्रंप का बयान नया भूचाल लाएगा? मिडिल ईस्ट की आग क्या और भड़केगी? आने वाले दिनों में इसका जवाब सामने आ सकता है।

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?