
Vijaya Ekadashi 2025 : फाल्गुन मास की एकादशी पर क्या खरीदना होता है शुभ, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
-
Renuka
- February 23, 2025
Vijaya Ekadashi 2025 : फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी पवित्र मानी जाती है । इस दिन मोक्ष और विजय की प्राप्ति के लिए व्रत किया जाता है, साथ ही इस दिन शुभ कार्य करना, दान देना और विशेष वस्तुओं की खरीदारी करना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। बता दें कि इस एकादशी को विजया एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

फाल्गुन मास की विजया एकादशी
विजया एकादशी एक महत्वपूर्ण हिंदू व्रत होता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। बता दें कि यह व्रत फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। वहीं धार्मिक मान्यता है कि विजया एकादशमी का व्रत रखने पर सभी कार्यो में सफलता मिलती है, जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है। इसके अलावा इस उपहास को रखने पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा आप पर बनी रहती है।
विजया एकादशी का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन मास की एकादशी भगवान हरि विष्णु की पूजा और अराधना के लिए समर्पित है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसका समापन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर होगा। इस प्रकार, विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।

इस मंत्र का करें जाप
बता दें कि हिंदू धर्म में मंत्रों का जाप करने के लिए विभिन्न प्रकार की मालाओं का उपयोग किया जाता है। वहीं विशेष रूप से वैष्णव समुदाय तुलसी की माला का उपयोग करके भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप किया जाता है। विजया एकादशी पर तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते है और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
इस दिन इन चीजों की करें खरीदारी
विजया एकादशी के दिन कई वस्तुओं का खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन आप अपने घर पर मोर का पंख ला सकते हैं, चांदी निर्मित कामधेनु गाय भी घर ला सकते है, इसके साथ ही चांदी का कछुआ, दक्षिणावर्ती शंख, लाल रंग का कपड़ा, श्रीफल, गजराज की मूर्ति आदि भी घर पर लाना शुभ माना जाता है। बता दें कि ऐसा करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। माना जाता है कि कामधेनु गाय की पूजा करने से घर के सुख-सौभाग्य और समृद्धि में अपार वृद्धि होती है।

कौनसी चीजें न खरीदें
इस तिथि पर नकारात्मक ऊर्जा वाली वस्तुएं, जैसे लोहे का सामान, झाड़ू या चमड़े से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है कि यदि आप इस दिन इन शुभ वस्तुओं की खरीदारी कर श्रद्धापूर्वक पूजा करते हैं, तो आपके जीवन में सौभाग्य, सुख और समृद्धि का आगमन होगा।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..