
जानिए आज 30 जून की देश की प्रमुख खबरें
-
Renuka
- June 30, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता और उसकी वैश्विक लोकप्रियता पर जोर देते हुए इसे सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने देशवासियों को योग की ऊर्जा से जीवन संवारने का आह्वान किया।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के निजामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का उद्घाटन किया, जिसे देशभर के हल्दी किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया गया। यह बोर्ड हल्दी की खेती, अनुसंधान और निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
- मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कश्मीरी हिंदू हरियाणा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों का मुख्यमंत्री आवास पर स्वागत कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीरी हिंदुओं के घावों पर मरहम लगाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
- उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘मन की बात’ के 123वें संस्करण में पीएम मोदी के सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और स्थानीय उत्पादों पर प्रेरक विचार सुने। उन्होंने ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड की वैश्विक सफलता और महिला स्वयं सहायता समूहों के योगदान को भी सराहा।
- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में झुग्गियों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसमें अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता शामिल हुए। केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झुग्गियां तोड़कर लोगों की जिंदगी और रोजगार दोनों छीन लिए गए हैं।
- सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में खिवनी अभयारण्य मामले से प्रभावित जनजातीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं और जांच के निर्देश दिए। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई व पीड़ितों को शासकीय लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
- भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है, जबकि इसकी अपेक्षित तिथि 8 जुलाई थी। दिल्ली से लेकर केरल और उत्तराखंड तक कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है और 4 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पीएम मोदी की 'मन की बात' के 123वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं संग सुना, जिसमें एकता, नवाचार और नारी शक्ति के योगदान पर प्रकाश डाला गया। पीएम मोदी ने भारत की सामाजिक सुरक्षा, योग दिवस की सफलता को देश की प्रगति का प्रतीक बताया।
- पुरी के गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ की घटना पर सीएम मोहन चरण माझी ने श्रद्धालुओं से माफी मांगते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार मामले की गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा मारे गए कश्मीरी नागरिकों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की। उन्होंने कहा कि दशकों तक इन परिवारों की आवाज दबाई गई और न्याय से वंचित किया गया।
- पूर्व कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य के हजारों स्कूलों में बिजली और कंप्यूटर की सुविधा नहीं है। उन्होंने शिक्षा बजट के उपयोग पर भी सवाल खड़े करते हुए व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1603)
- अपराध (129)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (676)
- खेल (337)
- धर्म - कर्म (514)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (533)
- हेल्थ (162)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (396)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (124)
- बिहार (95)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (304)
- वीडियो (1006)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%