
RAW Chief बने पराग जैन, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई थी कमाल की ताकत!
-
Chhavi
- June 28, 2025
भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) को नया चीफ मिल गया है और ये नाम है पराग जैन का—एक ऐसा नाम जिसने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मनों की नींद उड़ा दी थी। शनिवार को केंद्र सरकार ने 1989 बैच के पंजाब कैडर के IPS अधिकारी पराग जैन को रॉ का अगला प्रमुख नियुक्त कर दिया है। वो 1 जुलाई 2025 से पद संभालेंगे और उनका कार्यकाल दो साल का होगा। वे रवी सिन्हा की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। अब बात करते हैं उस शख्स की जो सिर्फ अफसर नहीं, एक ‘सुपर स्लुथ’ यानी बेहतरीन जासूस माने जाते हैं। फिलहाल पराग जैन एविएशन रिसर्च सेंटर के प्रमुख हैं, जहां से पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर के लिए अहम खुफिया जानकारी जुटाई गई थी। इसी ऑपरेशन में पाकिस्तान और POK में आतंकियों के ठिकानों पर बेहद सटीक मिसाइल हमले किए गए थे।
पराग जैन का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। वो पंजाब में बठिंडा, मानसा और होशियारपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में तैनात रह चुके हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ रणनीतियों पर भी काम किया है और आर्टिकल 370 हटाने के समय भी अहम जिम्मेदारी निभाई थी। यही नहीं, बालाकोट एयरस्ट्राइक के वक्त भी वह एक महत्वपूर्ण भूमिका में थे। कनाडा में जब उनकी पोस्टिंग थी तब उन्होंने वहां के खालिस्तानी नेटवर्क पर कड़ी नजर रखी और दिल्ली को समय रहते चेतावनी दी कि यह नेटवर्क खतरनाक रूप ले रहा है। श्रीलंका में भी वह भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
अंदरूनी सूत्रों की मानें तो पराग जैन तकनीकी खुफिया (TECHINT) और मानवीय खुफिया (HUMINT) का ऐसा संतुलन बनाने में माहिर हैं, जो किसी भी मिशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए जरूरी होता है। यही कारण है कि खुफिया हलकों में उन्हें ‘सुपर जासूस’ कहा जाता है। कुल मिलाकर, रॉ को अब एक ऐसा चीफ मिला है जिसने ज़मीन से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक हर मोर्चे पर खुद को साबित किया है। अब देखना है कि पराग जैन के नेतृत्व में रॉ किस ऊंचाई तक पहुंचता है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1601)
- अपराध (128)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (675)
- खेल (337)
- धर्म - कर्म (513)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (162)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (395)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (123)
- बिहार (95)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (303)
- वीडियो (1003)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..