
पढ़िए आज 28 जून की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Priyanka
- June 28, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रथ यात्रा के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा – “भगवान जगन्नाथ की इस पवित्र यात्रा से हमारे जीवन में सुख, समृद्धि, और उत्तम स्वास्थ्य की वर्षा हो” ।
- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माज़ी ने रथयात्रा की शुभारंभ पर पुरी के लॉयन गेट पर पुलिस के करुणा संस्था द्वारा आयोजित टनकटोराणी वितरण केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को टनकटोराणी स्वयं वितरित की, रथयात्रा के रंग, भक्ति और सेवा का सामूहिक प्रदर्शन इस अवसर पर खास माना गया।
- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दिल्ली में BJYM द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट का उद्घाटन करते हुए कहा कि आपातकाल के 50 वर्षों में छुपी भयावह सच्चाइयों पर युवाओं में खुलकर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि “लोकतंत्र भारत की DNA में गहराई से समाया है.
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा से पहले मंगला आरती में भाग लेकर श्रद्धालुओं संग भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना की, और महाप्रभु जगन्नाथ से सभी के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.
- नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में वित्त राज्य मंत्री भार्गव किशनराव कराड, DFS सचिव वीवेक जोशी एवं बैंक प्रमुखों ने भाग लिया।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में MSME डे समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि एक मजबूत MSME पारिस्थितिकी तंत्र देश के सतत आर्थिक विकास के लिए न केवल महत्वपूर्ण, बल्कि आवश्यक है।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रतलाम में भाजपा जिला कार्यालय के नए भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया कि अब वयस्कों का आधार कार्ड केवल जिला कलेक्टर द्वारा सत्यापन उपरांत जारी होगा, ताकि अवैध घुसपैठियों की पहचान और निकासी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में पिछले रात 20 और अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह के साथ जमरानी बांध परियोजना का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर लखनऊ में ‘यूथ अड्डा’ का उद्घाटन और ‘सीएम YUVA’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य में MSME क्षेत्र की मजबूती, 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन और ODOP नीति के तहत GI टैग तथा 20,000 करोड़ रुपये के ऋण वितरण की घोषणाएं कीं.
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केवल 90 दिनों में निर्मित नरेला (सेक्टर A‑9) में नया DEVI ई‑बस टर्मिनल और 105 नई DEVI इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे राजधानी में स्वच्छ, आधुनिक और सशक्त सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में अहम़् कदम बताया.
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1601)
- अपराध (128)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (675)
- खेल (337)
- धर्म - कर्म (513)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (162)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (395)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (123)
- बिहार (95)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (303)
- वीडियो (1003)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%