
International Yoga Diwas पर 25 करोड़ लोग जुड़े, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
-
Manjushree
- June 21, 2025
हर साल की तरह आज 21 जून को 11 वां International Yoga Diwas 2025 मनाया जा रहा है। दुनियाभर में आज 191 देशों में योग दिवस का आयोजन किया गया । पिछले 10 सालों में इस खास दिन पर करोड़ों लोग योग से जुड़े और कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बने।
27 सितंबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान 21 जून को विश्व भर में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। 21 जून 2015 को पहला योग दिवस मनाया गया था। पहला International Yoga Diwas दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मनाया गया था। तब प्रधानमंत्री ने हजारों लोंगो के साथ योग किया था। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों और 173 सह-प्रायोजक देशों ने सर्वसम्मति से संयुक्त राष्ट्र के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जिसमें 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
2015 में दुनिया भर में करीब 84 देशों के व्यक्तियों द्वारा लगभग 21 योग आसन किए गए। इस दौरान दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए थे जिसमें पहला योग रिकॉर्ड दुनिया की सबसे बड़ी योग कक्षा था जिसमें 35,985 लोगों ने भाग लिया था और दूसरा रिकॉर्ड सबसे ज़्यादा 84 देशों के भाग लेने का था। 9. 50 लाख NCC कैडेटस देशभर में 1769 केंद्र में योग करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। तब रक्षा मंत्री मनोहर पार्लिकार ने NCC चीफ लेफ्टिनेंट जनरल ए चक्रवर्ती को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया। इसके अलावा 2023 में गुजरात के सूरत में योग दिवस पर एक लाख 47 हजार से ज्यादा लोग जुड़े थे।
प्रत्येक साल योग को लेकर लोग जागरूक होते गए। लोंगो की संख्या हज़ारों से लाखों में योग दिवस पर सम्मिलत होने के लिए बढ़ती गई। हर साल नए पर थीम पर योग दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीनगर की डल झील के किनारे तो कभी न्यूयॉर्क में UN हेडक्वॉर्टर के लॉन में योगासन किए। 2017 में मैसुरु के लगभग 8387 बच्चों ने एक साथ योग करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
2018 में भी करीब 9.59 करोड़ लोगों ने योग दिवस मनाया था। 2024 में, दुनिया भर में लगभग 24.53 करोड़ लोग इस उत्सव में शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व स्तर पर दुनिया के हर कोने में लाखों लोंगो ने एकजुट होकर मनाया था। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी लॉन से योग का नेतृत्व किया था, जिसमें 135 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने योग किया था। प्रधानमंत्री ने 2014 में डल झील के किनारे योग किया था फिर बारिश के कारण आयोजन हाल में शिफ्ट किया गया।
इस साल आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में करीब 3 लाख लोंगो ने विशाखापट्नम में प्रधानमंत्री मोदी जी के अगुवाई में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने योग को वैश्विक संकटों के बीच मानवता के लिए एक 'पॉज बटन' बताया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि-योग का मतलब जोड़ना होता हैं और यह देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है। इसके साथ उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया में अशांति, तनाव और अस्थिरता बढ़ रही है, तो योग शांति की दिशा दिखाता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..